उत्तराखंड सरकार की युवाओं को सौगात, उच्च शिक्षा विभाग ने 694 पदों पर भर्ती का भेजा प्रस्ताव

उत्तराखंड सरकार की युवाओं को सौगात, उच्च शिक्षा ने 694 पदों पर भर्ती का भेजा प्रस्ताव

देहरादून, 2 जुलाई: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विभाग ने शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने का काम शुरू कर दिया है। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने 694 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया है।

 recruitment

उत्तराखंड सरकार ने उच्च शिक्षा में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एक हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती की कसरत तेज हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने 455 शिक्षकों, 25 पुस्तकालयाध्यक्ष पदों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग और समूह-ग के 214 पदों पर भर्ती को राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा धन सिंह रावत ने बीते माह जून में सरकारी डिग्री कालेजों में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर तुरंत भर्ती की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए थे। सरकारी डिग्री कालेजों में शिक्षकों के 455, पुस्तकालयाध्यक्ष के 25 और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 214 पद रिक्त हैं। इन पदों पर उच्च शिक्षा निदेशक को भर्ती के लिए संबंधित आयोगों को भर्ती अधियाचन भेजने के निर्देश दिए गए थे। विभाग ने ये अधियाचन भेज दिए हैं।

राज्य लोक सेवा आयोग और राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करनी है। इसीतरह राज्य विश्वविद्यालयों को रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने की विभागीय मंत्री की हिदायत ने असर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। विश्वविद्यालय इस कसरत में जुट गए हैं। राज्य विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 206 और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 188 पद रिक्त हैं।

इनमें दून विश्वविद्यालय ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि अन्य विश्वविद्यालय भी कुछ दिनों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रारंभ करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में 1088 रिक्त पदों पर बेरोजगारों की भर्ती का रास्ता तकरीबन साफ हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+