Uttarakhand: कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण का 13 जिलों में ड्राइ रन आज
corona vaccination Dry run in Uttarakhand देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (Dry Run) राज्य के समस्त 13 जनपदो में 8 जनवरी 2021 को आयोजित किया जा रहा है। वैक्सीन टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (dry Run) प्रत्येक जनपद में 10 स्थानों में कुल 130 चिकित्सा ईकाईयों पर किया जायेगा। इस पूर्वाभ्यास (Dry Run) में स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। पूर्वाभ्यास (Dry Run) प्रत्येक जनपद के राजकीय चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा निजी चिकित्सालय सम्पन्न होगा।

ड्राइ रन के बारे में दिए गए प्रशिक्षण के दौरान भारत सरकार की ऑपरेशनल गाईड लाइन का उल्लेख करते हुए निर्देश दिए गए है कि वैक्सीन लगने के उपरान्त 30 मिनट तक लाभार्थि को ऑब्जर्वेशन रूम में रहना होगा। जिससे यह पता लग सके कि वैक्सीन का व्यक्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं हो रहा है। ड्राइ रन के बारे में जानकारी देते हुए एनएचएम मिशन निदेशक/ राज्य नोडल अधिकारी श्रीमति सोनिका ने बताया कि जनपद स्तर पर टीकाकरण के पूर्वाभ्यास हेतु उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। जिन लोगों को वैक्सीन लगेगी उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचना उनके मोबाइल पर भेजी जा चुकी है।
बताया कि किसी तरह के प्रतिकूल प्रभाव अथवा आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भी व्यवस्था कर ली गई है। जनपद स्तर पर पूर्वाभ्यास के सफल संचालन हेतु सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया जा चुका है कि वह टीकाकरण स्थल पर जाकर व्यवस्था का जायजा लें ताकि पूर्वाभ्यास में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे।
निदेशक एनएचएम डॉ. सरोज नैथानी ने जानकारी दी कि पूर्वाभ्यास की निगरानी एवं मूल्यांकन के लिए राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की गई है। सभी पर्यवेक्षक उनको आवंटित जनपदों गें पूर्वाभ्यास (ड्राईरन) के संचालन की समीक्षा करेंगे और विस्तृत रिपोर्ट राज्य स्तर पर संबंधित प्राधिकारी/स्टेट टास्क फोर्स को प्रस्तुत करेंगे। पूर्वाभ्यास गढ़वाल मण्डल हेतु प्रेक्षक हेतु पौडी जनपद में डॉ. भारती राणा, निदेशक, चि०स्वा० एवं प0क0 गढ़वाल गण्डल, टिहरी डॉ. एसके गुप्ता, निदेशक (स्वास्थ्य), हरिद्वार डॉ. मनोज वहुखण्डी, अपर निदेशक, चमोली डॉ. केएस चौहान, अपर निदेशक, रूद्रप्रयाग डॉ. ए.के सिंह, संयुक्त निदेशक (पैरा.), उत्तरकाशी डॉ विकास, राज्य प्रभारी (डब्ल्यूएचओ) कुमांऊ मण्डल में नैनीताल एवं उधमसिंहनगर डॉ० शैलजा भट्ट, निदेशक, चि०स्वा. एवं प0क0 कुमांऊ गण्डल, चम्पावत डॉ. शिखा जंगपांगी, अपर निदेशक (रा0काo) को नियुक्त किया गया है।
पूर्वाभ्यास के सफल संचालन हेतु मिशन निदेशक एनएचएम/राज्य नोडल अधिकारी श्रीमति सोनिका आईएएस द्वारा राज्य स्तरीय कोविड कण्ट्रोल रूम बनाया गया है। राज्य स्तरीय कोविड कण्ट्रोल रूम पूर्वाभ्यास में किसी तकनीकी विसंगति के बारे में सूचना प्राप्त होने पर संबंधित जनपद को दिशा निर्देश देंगे और इस गतिविधि के समाप्त होने तक राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के रूप में काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications