उत्तराखंड: हल्द्वानी में DRDO के कोविड केयर सेंटर का सीएम ने किया उद्घाटन
देहरादून, जून 02: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी में डीआरडीओ की ओर से स्थापित 500 बेड के अस्थाई कोविड केयर सेंटर (जनरल विपिन चन्द्र जोशी) का वर्चुअल उद्घाटन किया। कोरोना के बढ़ते मामलों और कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए डीआरडीओ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान में 500 बेड का आधुनिक सुविधाओं से लैस फैब्रिकेटेड अस्पताल का निर्माण किया है।

अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 375 ऑक्सीजन बेड और 125 आईसीयू बेड बनाए गए हैं। इसमें सौ वेंटिलेटर भी हैं। तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए 50 बेड का आईसीयू प्रस्तावित है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीपी भैसोड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से अस्पताल को जाने वाली सड़क का डामरीकरण भी हो गया है।
ऊर्जा निगम ने भी त्वरित गति से कार्य किया। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी के अधीन अस्पताल संचालित होगा। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने कोविड अस्पताल में डॉक्टरों, स्टाफ नर्स, लिपिक आदि की तैनाती कर दी है। डीआरडीओ द्वारा यह कोविड केयर सेंटर मात्र तीन सप्ताह में तैयार किया गया है। अब इसका क्लीनिकल मैनेजमेंट डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यह कोविड केयर सेंटर जल्द बनकर तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में इस कोविड केयर सेंटर के बनने से कुमाऊं मण्डल के लोगों को इलाज कराने में काफी सुविधा होगी।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications