हरियाणा: सरकारी स्कूलों में विज्ञान टीचर अब बनेंगे हेल्थ एंबेसडर, कोरोना संक्रमण से बचाव के टिप्स देंगे

सिरसा: कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर में बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के साइंस व बायो पीजीटी विभाग के अध्यापकों को हेल्थ एंबेसडर बनाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक स्कूल में से एक महिला व एक पुरुष अध्यापक को लिया जाएगा। जो बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। स्कूल खोलने से पहले अध्यापकों को हेल्थ एंड वेलनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 Science teacher will become health ambassador in government schools of Haryana, will give tips to prevent corona infection

प्रदेश के 3816 प्राथमिक, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के 7632 अध्यापकों को हेल्थ एंबेसडर बनाया जाना है। हालांकि अभी तक प्रदेश के 1774 स्कूलों ने ही शिक्षा विभाग को अध्यापकों की सूची उपलब्ध करवाई है। 2042 स्कूलों ने अध्यापकों का डाटा नहीं दिया है। जबकि यह डाटा 28 जून तक अपलोड करने के निर्देश थे। विभाग ने डाटा उपलब्ध न करवाने वाले स्कूलों को रिमांइडर भेजकर डाटा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं।

सिरसा जिले के 318 स्कूलों में से 138 स्कूलों ने ही शिक्षकों संबंधी डेटा निदेशालय की साइट पर गूगल लिंक के जरिये अपलोड किया है। बाकी बचे 180 स्कूलों की लिस्ट शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा विभाग को भेजी है। जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए विभाग ने इन 180 स्कूलों को रिमांडर नोटिस भेजकर अध्यापकों का डेटा अपलोड करने के आदेश जारी किए है।

विज्ञान व बायो पीजीटी अध्यापक ही बनेंगे एंबेसडर
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विज्ञान व बायो पीजीटी के अध्यापकों को प्रमुखता दी गई है। इसमें एक महिला व एक पुरुष अध्यापक को हेल्थ एंबेसडर के रूप में चुना जाएगा। शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त रूप से यह ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जाएगा। आनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम स्कूल अनलाक होने से पहले चलाया जाएगा। इन हेल्थ एंबेसडर का काम रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी बच्चों व उनके अभिभावकों को देनी होगी। ट्रेनिंग कार्यक्रम में स्कूल स्वास्थ्य में 11 विषयों को चुना गया है। जिसके तहत शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें कोविड संक्रमण से बचाव, स्वस्थ रहना, भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना, मानसिक स्वास्थ्य शामिल है। इसके साथ ही अंतर व्यक्तिगत संबंध मूल्य, लैंगिक समानता, पोषण आहार, स्वस्थ्य और साफ-सफाई, स्वस्थ जीवनशैली का प्रोत्साहन, प्रजनन, स्वास्थ्य सहित अन्य विषय शामिल किए गए हैं।

-

जिला, स्कूल की संख्या, डाटा अपलोड किया

अंबाला, 292, 121

भिवानी, 309, 69

चरखीदादरी, 160, 86

फरीदाबाद, 139, 44

फतेहाबाद, 242, 190

गुरुग्राम, 209, 32

हिसार, 377, 136

झज्जर, 234, 146

कैथल, 228, 74

कुरुक्षेत्र, 299, 172

महेन्द्रगढ़, 277, 162

रेवाड़ी, 244, 123

रोहतक, 198, 93

सिरसा, 318, 138

सोनीपत, 290, 188
कुल, 3816, 1774
-------

हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत जिले के 318 स्कूलों में से हर स्कूल से दो अध्यापक चुने जाएंगे। शिक्षकों का डेटा मांगा गया है। विभाग की ओर से डेटा अपलोड न करने वाले जिले के 180 स्कूलों की सूची जारी की गई है। इन स्कूलों को रिमांडर नोटिस भेजा गया है।
- शशी सचदेवा, एपीसी समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।

प्रदेश के 3816 स्कूलों में 7632 अध्यापकों को हेल्थ एंबेसडर बनाया जाना है। अभी तक इनमें से 1774 स्कूलों ने ही अपने अध्यापकों का डाटा अपलोड किया है। विभाग ने प्रदेश के 2042 स्कूलों को जल्द अध्यापकों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए है।
- बूटाराम, जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+