यूपी के गांवों में विशेष अभियान आसान करेगा COVID-19 से जंग, रैपिड रेस्पांस टीमों ने शुरू की जांच
लखनऊ, मई 06: उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ती कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या पर लगाम लगी है। स्वस्थ होते मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है। ऐसे में पंचायत चुनाव और होली के चलते गांवों में संक्रमण फैलने की आशंका पर प्रदेश के सभी राजस्व गांवों में शुरू हुआ अभियान ऐसा चक्रव्यूह बन सकता है, जो कोरोना से लड़ाई जिताने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार से उत्तर प्रदेश के सभी 97509 राजस्व गांवों में कोरोना जांच का विशेष अभियान शुरू किया है। रैपिड रेस्पांस टीमों को घर-घर जाकर लक्षणयुक्त मरीजों की तलाश की जिम्मेदारी दी गई है। टीमों को दस लाख एंटिजेन टेस्ट किट दी गई हैं। जिन मरीजों में लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें निगरानी समितियां सरकार द्वारा मुहैया मेडिसिन किट उपलब्ध कराएंगी। उन सभी को आइसोलेट कर दिया जाएगा। जिन ग्रामीणों के घर में क्वारंटाइन करने की व्यवस्था नहीं होगी, उन्हें गांवों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में रखा जाएगा। जिन्हें जरूरत होगी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
माना जा रहा है कि सरकार का यह अभियान कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई को काफी हद तक आसान कर देगा। दरअसल, 2011 की जनगणना के मुताबिक, प्रदेश की कुल 77.73 आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। यदि जांच कर गांवों में लक्षणयुक्त मरीजों का तुरंत इलाज शुरू हो जाए तो कोरोना का प्रसार निश्चित रूप से रुकेगा। फिर सरकार सिर्फ शहरी क्षेत्र के लिए अपनी मजबूत रणनीति बना सकती है। 24 करोड़ आबादी के लिए संसाधन जुटाने का दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा। ऐसे में इन पांच दिन की रिपोर्ट पर सरकार की नजर है।
सफाई में लगाए 68 हजार कर्मचारी
अपर मुख्य सचिव सूचना डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि सभी राजस्व गांवों के लिए कुल 68737 कर्मचारी सफाई के काम में लगाए गए हैं। इसके अलावा 19 हजार गांवों में हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया है और 9883 गांवों में फागिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि गांवों में जिन लक्षणयुक्त मरीजों को क्वारंटाइन किया जाएगा, उनके खाने-पीने आदि की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है।
-
UP में वाहन मालिक सावधान! अगर नहीं किया ये काम तो कटेगा 15 हजार का चालान -
UP Board 10th-12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कब खत्म होगा इंतजार? आ गया लेटेस्ट अपडेट -
Noida Protest: 'कोविड में डबल-इंजन सरकार कैसे आपके साथ खड़ी रही, याद रखें', CM Yogi की मजदूरों से सीधी अपील -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications