पंजाब: रणजीत सिंह राणा ने कांग्रेस को दिया झटका, आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस की कमान संभालते ही पार्टी को पहला झटका लगा है। भुलत्थ हल्के से कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह राणा आज अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

चंडीगढ़, 19 जुलाई। नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस की कमान संभालते ही पार्टी को पहला झटका लगा है। भुलत्थ हल्के से कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह राणा आज अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। राणा ने 2017 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और आप के उम्मीदवार सुखपाल खैहरा के हाथों मात खा गए थे।

Ranjeet Singh Rana

सुखपाल खैरा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद रणजीत सिंह राणा ने पार्टी को छोड़ने का कदम उठाया है। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा की अगुवाई में राणा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: चीन में संकट: बच्चे की प्लानिंग भी नहीं कर पा रहे लोग, आवाज कुचलने के लिए ऐक्शन में शी जिनपिंग सरकार

राणा ने कहा कि कांग्रेस में कलह चल रही है। किसी भी नेता की कोई सुनवाई नहीं है। राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेसी नेता कुर्सी की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप पंजाबी खुशहाली की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोग समझदार हैं और वे सब समझते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+