Whatsapp पर कोरोना हेल्पलाइन की लॉन्च गई, जानिए किस क्षेत्र के लोग कैसे ले सकेंगे इसका फायदा
गुरुग्राम। हरियाणा में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने वॉट्सएप पर एक तरह की कोरोना हेल्पलाइन की लॉन्च कराई है। प्रशासन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि, लोगों को जरूरी जानकारी पहुंचाने और कोरोना से जुड़े सभी रिसोर्स के लिए वॉट्सऐप कोविड हेल्पलाइन शुरू की गई है।इस हेल्पलाइन को वालंटियर, प्राइवेट सेक्टर ऑर्गेनाइजेशन और गुरुग्राम जिला प्रशासन के कई डिपार्टमेंट की मदद से तैयार किया गया है। कोविड के लिए तैयार की गई यह हेल्पलाइन सभी के इस्तेमाल के लिए बिलकुल फ्री है। वहीं इसका इस्तेमाल इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में किया जा सकता है।

गुरुग्राम प्रशासन की ओर से बताया गया कि, यह सर्विस वॉट्सऐप बिजनेस एपीआई पर तैयार की गई एक पेशकश है। इसमें नागरिकों को मेडिकल सर्विस के ऑफिशियल और वेरीफाई सोर्स की जानकारी और सूचना मिलेगी। इस प्रकार लोगों तक जानकारी तेजी से पहुंचे और इसके जरिए प्रशासन के राहत प्रयासों को सफल बनाने में मदद मिलेगी।
इस हेल्पलाइन में यूजर्स को नजदीकी रिसोर्स जैसे RT-PCR सेंटर और कैंप, ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन, खाली बेड, खुद को कोरोना मरीज के तौर पर रजिस्टर्ड करना और केयर सेंटर आदि जैसी जानकारी प्राप्त करना आदि शामिल है। इसके अलावा इस हेल्पलाइन में यूजर्स के लिए MyUpchar, Meddo और Dunzo जैसी सर्विस भी शामिल हैं। इसे Infobip द्वारा बनाया गया है और Day Technologies इसमें टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर हैं और वॉट्सऐप द्वारा इसे एनेबल किया गया है। इसके अलावा इस सर्विस को The Dialogue और Deepstrat से भी सपोर्ट मिला है जो कि लोगों की मदद करने के लिए गुरुग्राम में काम कर रहे हैं।
गुरुग्राम के डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट के डिप्टी कमिश्नर और चेयरपर्सन यश गर्ग ने कहा कि 'इस सर्विस के इस्तेमाल से रोगी और उनके परिजन मदद के लिए हमारे पास आ सकते हैं। ऐसे में हमारी कोशिश उन्हें ज्यादा से ज्यादा मदद घर पर उपलब्ध करवाने की रहेगी। इसके अलावा वॉट्सऐप जैसे पार्टनर्स का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने आगे बढ़ कर हमे इस प्रकार का सपोर्ट किया है। अगर कोई भी ग्रुप हमारे नागरिकों की मदद के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहता है तो उसका स्वागत है।'
भारत में वॉट्सऐप हेड अभिजीत बोस ने कहा कि कंपनी यह कंफर्म करने के लिए तैयार है। इस तरीके से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हमारे प्लेटफॉर्म के जरिए वेरिफाई सोर्स की सूचना पहुंच पाए। उन्होंने आगे कहा कि 'हम हरियाणा सरकार और गुरुग्राम के जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हैं कि हमें उनके इन प्रयासों में साथ दे पा रहे हैं। हम यूजर्स को अपने शहर में जानकारियों के लिए हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।'
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications