हरियाणा: कोरोना काल में बड़ी राहत, गरीबों के लिए इन दोनों योजनाओं में पंजीकरण हुआ शुरू
जींद, 20 मई। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। कोरोना वायरस काल में राज्य सरकार ने अपने लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों से आग्रह किया कि वे बैंक में जाकर फार्म भरें ताकि उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ मिल सके। इस योजना के तहत फार्म 31 मई तक भरे जाएंगे। डीसी डा. आदित्य दहिया ने कहा कि कोई भी बीपीएल या 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार पंजीकरण करवा सकते हैं।

इसके लिए प्रीमियम की पहली किस्त खाताधारक के खाते में होनी जरुरी है। जैसे ही उसके खाते से किस्त का प्रीमियम कटेगा तो सरकार की ओर से उसके खाते में प्रीमियम की राशि जमा करवा दी जाएगी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिन गरीब परिवारों के ऐसे व्यक्तियों की अकाल मृत्यु हो गई है और वे किसी कारणवश इस योजना के लाभ के लिए फार्म नहीं भर पाए, उन्हें सरकार की ओर से दो लाख रुपये की राशि का लाभ दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Prem Singh Bajor : प्रथम जीती जागती प्रतिमा, जानिए क्यों लगाई गई है BJP नेता प्रेम सिंह बाजौर की मूर्ति ?
डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से प्रत्येक व्यक्ति को 330 रुपए बीमा प्रीमियम की राशि का भुगतान किया जाएगा। यह योजना 18 से 50 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिए है, जिसका सालाना प्रीमियम 330 रुपये है। बीपीएल के पात्र परिवारों के लिए इस योजना का प्रीमियम उनके खाते से कटने के बाद भविष्य में भी हर वर्ष उनके खाते में जमा करवाया जाता रहेगा। इस योजना के तहत प्रदेश के पात्र व्यक्ति की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर परिवार को दो लाख रुपये का बीमा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा इससे पहले भी कोविड महामारी के दौरान बीपीएल परिवारों के लिए वित्तीय सहायता की कई योजनाएं चला रही है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications