छग लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया ने सीएम बघेल को लिखा पत्र
बिलासपुर। छग लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर प्रदेश में इलेक्ट्रिकल मोटर व्हीकल हब की संभावनाओं की ओर ध्यान खींचा है। हरीश ने मुख्यमंत्री से इस तरह की कंपनियों से औद्योगिक निवेश कराने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि बेहतर उद्योग नीति का हवाला देते हुए व शिक्षित बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर रोजगार दिलाने की शर्त पर निवेश कराने की बात कही है।

हरीश केडिया ने अपने पत्र में सुझाव देते हुए कहा है कि ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम में आगामी पांच वर्षों में तेजी से परिवर्तन होने जा रहा है। पांच वर्षों के अंदर सभी जगह बैटरी चलित कर्मशियल वाहन, कार, जीप तिपहिया वाहन, स्कूटर, मोटर साइकिल दिखाई देने लगंेगे। वर्ष 2025 तक 25 प्रतिशत एवं 2030 तक 50 प्रतिशत बैटरी संचालित इलेक्ट्रिकल व्हीकल वाहन सड़कों पर दिखाई देने लगेंगे। इसके लिए बड़ी व्हीकल कंपनियों ने युद्धस्तर पर कार्य करना प्रारंभ कर दी है।
भविष्य में इस क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ को पहल करना आवश्यक है। इलेक्ट्रिकल व्हीकल किसी भी एक कंपनी को छत्तीसगढ़ में कारखाना लगाने के लिए आर्कषित कर लिया तो एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकता है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा,अशोक लीलेंड, मारुति सुजुकी, हुंडई, हीरो मोटर्स के अलावा बैटरी बनाने वाली कंपनी एक्साइड, आटोमोबाइल स्पेयर पाटर्स बनाने वाली कंपनी व आइटी सेक्टर की कंपनियों को आमंत्रित किया जा सकता है।
इलेक्ट्रिकल व्हीकल बैटरी से संचालित होने के कारण बैटरी निर्माण सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इंजन के बदले बैटरी संचालित व्हीकल होगा। बैटरी संचालित कंपनी बड़ी तेजी से विस्तार योजना बना रही है। अमारा राजा बैटरीज तमिलनाडु में नया प्लांट लगाने पर विचार कर रही है जो अभी अंतिम नहीं हुआ है लिहाजा राज्य सरकार की तरफ से पहल की जा सकती है।
लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया ने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री को सुझाव देते हुए कहा है कि कंपनियों को सस्ती जमीन सरल श्रम एवं पर्यावरण नियम का भरोसा दिलाकर एवं इसके बदले में स्थानीय युवाओं का प्रशिक्षित कर रोजगार देने की शर्त पर कंपनियों को निवेश करा सकते हैं। केडिया ने कहा कि अनेक राज्यों ने इस दिशा में कार्य करना प्रारंभ कर दिया है एवं विभिन्न् कंपनियों को औद्योगिक निवेश के लिए आर्कषित कर रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य को भी इस दिशा में तेजी के साथ पहल करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications