हरियाणा में 5 और IAS के तबादले, जी अनुपमा हटाई गईं, अतुल कुमार गवर्नर के नए सेक्रेटरी होंगे

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बार 5 आईएएस इधर-उधर भेजे गए हैं। जी अनुपमा को हटाया गया है। वहीं, अतुल कुमार को गवर्नर के नया सेक्रेटरी नियुक्त किया जाएगा। इनके अलावा पीसी मीणा को सीपीग्राम पीजी पोर्टल के नोडल ऑफिसर का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। हरियाणा जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि, जी़ अनुपमा को राज्यपाल की सचिव पद से हटाया गया है। अब उनकी जगह यह जिम्मेदारी 2007 बैच के आईएएस अतुल कुमार को सौंपी गई है।

five more IAS officers transferred by Haryana government

मालूम हो कि, अतुल कुमार आयुष अभी तक हरियाणा के निदेशक थे। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार भी उनके पास था। वे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव का कार्यभारी भी देख रहे थे। पिछले दिनों ही पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट के महानिदेशक पद से बदले गए पीसी मीणा को अब सीपीग्राम पीजी (सेंट्रेलाइज्ड पब्लिक ग्रीवेंस रेडर्स एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) के नोडल अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वे कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग और रोजगार विभाग के महानिदेश्का भी हैं। वित्त विभाग के सचिव का जिम्मा भी मीणा के पास बना रहेगा।

भूमि जोत चकबंदी एवं भू-रिकार्ड की निदेशक तथा विशेष अधिकारी (मुख्यालय) एवं विशेष एलएओ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव आमना तसनीम को निदेशक, भूमि जोत चकबंदी एवं भू-रिकार्ड तथा विशेष अधिकारी (मुख्यालय) एवं विशेष एलए ओ तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। सोनीपत डीसी श्याम लाल पूनिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जगदीश शर्मा की प्रशिक्षण अवधि के दौरान सोनीपत नगर निगम के आयुक्त तथा सोनीपत के जिला नगर आयुक्त का कार्यभार सौंपा है।

हिसार डीसी प्रियंका सोनी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अशोक कुमार गर्ग की प्रशिक्षण अवधि के दौरान नगर निगम, हिसार के आयुक्त तथा हिसार के जिला नगर आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में अभी और भी आईएएस-एचसीएस तथा आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले होने हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में तबादला सूची को लेकर मंथन चल रहा है। विधायकों की पसंद-नापंसद से भी अधिकारियों की पोस्टिंग संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+