गूगल के साथ मिलकर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा फ्रेंडली
नई दिल्ली, जुलाई 10: देश की राजधानी दिल्ली में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने गूगल के साथ मिलकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसान और सुरक्षित बनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्विट करके बताया कि, सरकार गूगल के साथ मिलकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लोगों के लिए फ्रेंडली करने के आखिरी चरण में है, जिससे दिल्ली में रहने वाले रहवासियों को यात्रा के दौरान काफी मदद मिलेगी।

गहलोत ने ट्वीट में लिखा कि दिल्लीवासी बहुत जल्द अपनी बस यात्रा की योजना बना सकते हैं. हम अपने सभी सार्वजनिक ट्रांजिट सिस्टम को GoogleIndia प्लेटफॉर्म में एकीकृत करने के अंतिम चरण में हैं, जो एक विश्वसनीय मल्टी मॉडल ट्रांजिट प्लानर बनाने के लिए दिल्ली सरकार के ओपन ट्रांजिट डेटा और बसों के लाइव डेटा का उपयोग करेगा।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस पहल के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली सरकार तकनीक का इस्तेमाल कर दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications