दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की कमी, सरकार ने बंद किए 500 सेंटर

नई दिल्ली, 14 जुलाई: दिल्ली सरकार कोरोना की तीसरी लहर से से बचाने के लिए पूरी दिल्ली को जल्द से जल्द वैक्सीनेट कराने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन दिल्ली में अभी तक सिर्फ 1.10 करोड़ लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज दी जा सकी हैं। वहीं अब वैक्सीन की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर वैक्सीनेशन सेंटरों को बंद करने की स्थिति पैदा हो गई है। 500 से ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटरों को बंद कर दिया गया है।

vaccination

दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली में वैक्सीन की भारी किल्लत है। रविवार को भी करीब डेढ़ लाख कोविशील्ड की वैक्सीन आई है और अब हमारे पास करीब एक लाख 68 हजार वैक्सीन है। बुधवार दोपहर तक ही चल पाएंगी। इसके बाद फिर दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत हो जाएगी।

हर रोज चाहिए 3 से 4 लाख वैक्सीन डोज

दिल्ली सरकार का यह भी कहना है कि वैक्सीन की कमी की वजह से दिल्ली में करीब 500 से ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटर को बंद करना पड़ा है। लेकिन जैसे ही वैक्सीन मिल जाएगी तो इन सभी सेंटर को फिर से खोल दिए जाएगा। सरकार के पास वैक्सीनेशन की क्षमता है और उसको तीन से चार लाख वैक्सीन रोजाना चाहिए। सरकार का दावा है कि वैक्सीन मिल जाए, तो खूब वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हैं। वैक्सीन की कमी के चलते ही बार-बार वैक्सीनेशन सेंटर को बंद करना पड़ रहा है, जबकि हरियाणा वैक्सीन बचा कर रख लेता‌ है, लेकिन दिल्ली को जो वैक्सीन मिल रही है, उसको तुरंत लगवाया जा रहा है।

वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का‌ कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है। इसलिए हम लोगों ने सभी को वैक्सीन लगाने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। जैसे ही हमें वैक्सीन मिलेगी, हम लोगों को जल्द से जल्द लगा देंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर कहा कि मेरा यह मानना है कि कोरोना की संभावित लहर को रोका जा सकता है, लेकिन यह तभी संभव है, जब सभी लोग कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।

दिल्ली के अस्पतालों में 25 फीसद से अधिक मरीज बाहर से थे

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना जब पीक पर था तब भी दिल्ली के अस्पतालों के अंदर दिल्ली के बाहर से करीब 25 फीसद मरीज थे और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सबका मुफ्त इलाज किया गया। आज भी हमारे अस्पतालों में रोजाना 10 से 15 मरीज भर्ती होते हैं, उसमें भी 25 से 30 फीसद मरीज बाहर के ही होते हैं। हमने किसी को मना नहीं किया है।

दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस करीब 693 बचे

सोमवार को दिल्ली में कोरोना के कुल 45 संक्रमित केस आए थे। यह संख्या पिछले सवा साल में सबसे कम है। दिल्ली में संक्रमण दर 0.1 फीसद से थोड़ा कम चल रही है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस करीब 693 अभी हैं। बावजूद इसके दिल्ली के लोग अपना ध्यान रखें, मास्क लगाकर ही घर से निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+