कोविड-बैन के चलते व्यापारी-दुकानदार हैं बड़े परेशान, क्यों नहीं राहत का प्रबंध करती पंजाब सरकार: आप

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नौजवान विंग के प्रदेश प्रधान और विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पंजाब की कांग्रेस सरकार ने व्यापारियों और दुकानदारों को कोई राहत नहीं दी, बल्कि कोरोना के कारण पाबंदियां लगा कर उनके अपने कारोबार बर्बादी की ओर धकेल दिए।

बुधवार को पार्टी के मुख्य दफ्तर से जारी एक बयान में विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सवाल किया कि कोरोना काल में क्यों लोगों को अकेले छोड़ दिया? स्थिति के साथ निपटने के लिए सरकार ने क्यूं नहीं उचित कदम उठाए? कैप्टन ने लोगों को आर्थिक राहत देने के लिए क्यूं नहीं कोई व्यवस्था की?

AAP leader

विधायक मीत हेयर ने कहा कि बिना योजना के सिर्फ पाबंदियां लगाने से कोरोना के साथ नहीं निपटा जा सकता। एक तरफ पंजाब सरकार ने बैंक, सरकारी दफ्तर और शराब की दुकानें खोलने के आदेश दिए हैं, जहां लोग बड़ी संख्या में इक_े होते हैं। दूसरी ओर सरकार ने बहुत से कारोबारी विभाग और दुकानें बंद रखने के हुक्म दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि कारोबारी सरकारी पाबंदियों के कारण हो रहे नुक्सान की पूर्ति कैसे करेंगे। क्या सरकार के पास नुक्सान की पूर्ति के लिए कोई योजना है? क्या कैप्टन सरकार व्यापारियों और दुकानदारों को कोई वित्तीय राहत देगी?

कैप्टन अमरिंदर सिंह की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की अलोचना करते मीत हेयर ने कहा कि उनको दिल्ली की केजरीवाल सरकार से सबक लेना चाहिए। केजरीवाल सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन और नगद पैसे देने का प्रबंध किया है, उसी तरह कैप्टन सरकार को प्रबंध करना चाहिए। उन्होंने कहा कैप्टन सरकार को ऐसी संभावनाओं की तलाश करनी चाहिए थी कि कम जनसंख्या वाले इलाकों में कारोबारी अपने कारोबार कर सकें। सरकार जरुरतमंद और ग़रीब लोगों की घरेलू जरुरतों पूरी करे और लोगों को आर्थिक मदद दे। विधायक मीत हेयर ने कहा तालाबन्दी के दौरान लोगों को आ रही समस्याओं का हल भी करना चाहिए, क्योंकि तालाबन्दी के कारण लोगों के कारोबार ठप्प हो रहे हैं। दुकानें, फैक्टरियां और कंपनियों में काम करते हज़ारों वर्करों के साथ साथ निर्माण के कार्य में लगे लाखों लोग बेरोज़गार हो रहे हैं। इसी कारण उन को अपने परिवारों का पालन पोषण करने में मुश्किलें आ रही हैं।

आप नेता ने कहा कि पंजाब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह मुश्किल समय में अपने लोगों के साथ डट कर साथ दे और लोगों को आ रही समस्याओं का हल करे, इस लिए पंजाब सरकार व्यापारियों और दुकानदारों को टैक्सों में छूट दे और उनके कर्जे माफ़ करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+