हरियाणा में खत्म हुई ऑक्सीजन की किल्लत, जरूरत से 20 मीट्रक टन ज्‍यादा उपलब्‍ध है 'प्राण वायु'

चंडीगढ़, 12 मई। हरियाणा सरकार ने कहा है कि अब राज्‍य में ऑक्‍सीजन की कमी से किसी कोविड मरीज की जान नहीं जाएगी। करीब एक सप्ताह पहले तक ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हरियाणा के कोविड मरीजों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप और राज्य सरकार के प्रयासों से हरियाणा के पास अब ऑक्सीजन का इतना कोटा उपलब्ध है कि किसी जरूरतमंद कोविड मरीज को इलाज में दिक्कत न आएगी। केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही ऑक्सीजन के अलावा हरियाणा सरकार अपने स्तर पर इसका बंदोबस्त कर रही है।

Coronavirus no shortage of oxygen in Haryana 20 MT more available than required

सरकार का दावा- 20 मीट्रक टन ऑक्सीजन जरूरत से ज्यादा उपलब्ध
सरकार का दावा है कि अब हरियाणा के पास 20 मीट्रक टन ऑक्सीजन जरूरत से ज्यादा उपलब्ध है। इसे आपातकालीन स्थिति के लिए स्टाक में रखा गया है।हरियाणा को करीब 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है, लेकिन एक पखवाड़े पहले तक मात्र 156 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही उपलब्ध हो पा रही थी। केंद्र सरकार के सहयोग से इस कोटे को बढ़ाकर पहले 232 मीट्रिक टन और अब 257 मीट्रिक टन किया जा चुका है। इतनी ऑक्सीजन की उपलब्धता राज्य सरकार को निरंतर हो रही है।

इसलिए भी अचानक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी
करीब 15 दिन पहले तक ऑक्सीजन की इसलिए भी अचानक जरूरत पड़ रही थी कि कोरोना संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में अचानक उछाल आ गया और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होती चली गई। इसी का नतीजा यह हुआ कि अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी और ऑक्सीजन के लिए पसीने छूटने लगे। अब राज्य में रिकवरी रेट सुधरा है। 0.92 प्रतिशत मृत्यु दर के साथ हरियाणा पूरे देश में सबसे कम मृत्यु वाला राज्य है। साथ ही जितने मरीज हर रोज संक्रमित होकर अस्पतालों में आ रहे थे, उससे भी कहीं अधिक ठीक होकर अब घर लौट रहे हैं। लिहाजा बेड हासिल करने में पहले जितनी परेशानी नहीं रही है।

जिन अस्पतालों में बेड की कमी की किल्लत बताई जा रही है, उनकी मंशा पर सरकार को शक है। ऐसे अस्पतालों की सूची बनाने को कह दिया गया है। राज्य को फिलहाल 257 मीट्रिक टन ऑक्सीजन केंद्र व अन्य स्रोत से उपलब्ध है। राउरकेला, पानीपत, रुड़की, हिसार और जमशेदपुर से 232 मीट्रिक टन आक्सीजन प्रतिदिन हरियाणा पहुंच रही है।

रुड़की से चार ट्रकों के माध्यम से 35 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई की जा चुकी है। राउरकेला में 10 बार में हवाई जहाज से 20 टैंकर भेजे गए थे, जिनके जरिये 260 मीट्रिक टन ऑक्सीजन फरीदाबाद पहुंच चुकी है। राज्य सरकार सड़क मार्ग के जरिये जमशेदपुर से भी ऑक्सीजन मंगवा रही है। राज्य सरकार झारखंड के जमशेदपुर से हर रोज करीब 20 मीट्रिक टन ऑक्सीजन निजी स्तर पर खरीद कर रही है।

यह भी पढ़ें: ह​रियाणा में जींद को सौगात, CM खट्टर 33 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

बोकोरो से 50 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अतिरिक्त मिलेगी
हरियाणा को बोकोरो से 50 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अतिरिक्त मिलेगी। केंद्रीय रेल मंत्रालय की ऑक्सीजन एक्सप्रेस से भी हरियाणा को ऑक्सीजन मिल रही है। इसका सर्कल भी चार दिन का है। यानी, शुरू के चार दिनों में तो दिक्कत हुई, लेकिन अब सप्लाई का चक्र तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुसार, हरियाणा के पास अब करीब सवा तीन सौ मीट्रिक टन ऑक्सीजन की व्यवस्था है। इसमें 20 से 25 मीट्रिक टन बफर में रखी गई है, ताकि यदि कोई गाड़ी या हवाई जहाज समय से आक्सीजन लेकर न पहुंच सके तो बफर में रखी इस आक्सीजन का इस्तेमाल किया जा सके।

हरियाणा की ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने के लिए करीब एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा था। साथ ही इसके लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से अनुरोध किया गया था, जिसका असर अब समुचित सप्लाई के रूप में सामने आ रहा है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अनुसार हमने ऑक्सीजन की जरूरत संबंधी लड़ाई काफी हद तक जीत ली है। किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से कोई हादसा नहीं होने दिया जाएगा।

विज ने कहा कि सभी जिलों में ऑक्सीजन का कोटा अलाट किया जा चुका है और इसके लिए जिला उपायुक्तों के साथ-साथ मुख्यालय की ओर से भेजे गए सीनियर आइएएस अधिकारियों की देखरेख की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑक्सीजन की कमी के पूरा हो जाने की स्थिति में ही सभी जिला उपायुक्तों को अपने यहां कम से कम 20 से 100 बेड तक अतिरिक्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यूएस इंडिया फाउंडेशन द्वारा 176 कंसट्रेटर और पांच वेंटीलेटर भेजने पर आभार जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+