Chhattisgarh News: सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा, 'प्रदेश में निवेश के हैं बेहतरीन अवसर'
Chhattisgarh News: पीएचडी चैम्बर राजस्थान और छत्तीसगढ़ चैप्टर एंड स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल ने छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC), छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से "छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसर" पर एक कार्यक्रम का आयोजन पीएचडी हाउस, जयपुर में किया गया । पीएचडी चैम्बर-राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ चैप्टर एवं स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल ने छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC), छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से "छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसर" पर एक कार्यक्रम का आयोजन पीएचडी हाउस, जयपुर में किया गया ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के उद्यमियों का छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास में योगदान, निवेश, संभावित पार्टनरशिप एवं विभिन्न औद्योगिक सेक्टर्स के लिए छत्तीसगढ़ में अपार अवसरों एवं छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी 2024-30 के प्रमुख आकर्षण बिंदुओं एवं प्रोत्साहन एवं वित्तीय अनुदान से सम्बंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी देना था।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में निवेश का आग्रह
पीएचडीसीसीआई -राजस्थान चैप्टर के को-चेयर श्री अमित कुमार चौधरी ने CSIDC अधिकारियों का स्वागत किया और आपसी सहयोग के अवसर लाशने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उद्यमियों को भी छत्तीसगढ़ में निवेश करने का आग्रह किया । उन्होंने बताया की छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी 2024-30, जो की छत्तीसगढ़ की विकासोन्मुखी पॉलिसी है तथा अपने व्यापार विस्तार एवं नए अवसरों को तलाशने वाले इच्छुक उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ द्वारा उद्यमियों को प्रदत्त मजबूत नीतिगत ढांचे एवं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध विभिन्न संसाधनों का लाभ लेते हुए प्रस्तावों के लिए छत्तीसगढ़ को एक विकल्प के रूप में देखें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव अग्रवाल, चेयरमैन, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC) ने इस अवसर पर अपने संबोधन में बताया की छत्तीसगढ़ तेजी से बदल रहा है एवं विकास की नई कक्षा में कदम रख चुका है। राज्य की इन्वेस्टमेंट पालिसी के तहत उद्यमियों को नए निवेश के लिए आकर्षित सुविधाएं एवं प्रोत्साहन देने के प्रावधान है। उन्होंने बताया की राज्य में खनिज, फारेस्ट, आयुष, एग्रो , आईटी, फ़ूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल, डिफेन्स इत्यादि के लिए प्रचुर अवसर हैं एवं सरकार विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के सतत विकास के लिए प्रयत्नशील एवं कटिबद्ध है। छत्तीसगढ़ देश का केंद्र बिंदु है एवं लगभग सभी राज्यों से इसकी राजमार्ग, रेल एवं वायु की सुगम कनेक्टिविटी है जिसके फलस्वरूप लोगिस्टिक कॉस्ट बहुत कम आती है।
राज्य में EODB को बढ़ाने हेतु सभी स्वीकृतियां सिंगल विंडो सेवा के तहत उद्यमियों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है एवं भूमि, बिजली एवं क्ष्रम दर अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है, श्री अग्रवाल ने बताया। उन्होंने राजस्थान के उद्यमियों का आवाहन किया की वे छत्तीसगढ़ को अपने नए निवेश की संभावनाओं के लिए अपना मानस बनाये। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पीएचडीसीसीआई-राजस्थान के सदस्यों, औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं उद्योगपतियों से मुलाकात की । श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की स्ट्रेटेजिक लोकेशन और इसके मज़बूत रोड, रेल और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोर दिया, जो की राज्य में इन्वेस्टर्स को बड़े फायदे प्रदान करेगा ।
कार्यक्रम में श्री विश्वेश कुमार, IFS, मैनेजिंग डायरेक्टर, CSIDC ने छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी 2024-30 पर एक डिटेल्ड प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने राज्य के इंडस्ट्री-फोकस्ड सुधारों और इन्वेस्टमेंट इंसेंटिव के बारे में बताया, जो बिज़नेस करने में आसानी, सस्टेनेबल इंडस्ट्रियलाइजेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है । प्रेजेंटेशन में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग, हॉस्पिटैलिटी, आईटी, सेमीकंडक्टर, डिफेन्स, टूरिज्म, फार्मा, हॉस्पिटैलिटी, हैल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने के मकसद से नई इंसेंटिव स्कीम पर प्रकाश डाला एवं उद्यमियों की प्रश्नों का जवाब दिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरुण अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव प्रेजिडेंट, फोर्टी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए चैम्बर के प्रयासों को सराहा तथा बताया की छत्तीसगढ़ तेजी से निवेशकों के पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हो रहा है। छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी 2024-30 निश्चित रूप से उद्यमियों के लिए फायदेमंद होगी और सरकार के समर्थन, राज्य में व्याप्त शांत औद्योगिक वातावरण, प्राकर्तिक संसाधन, सुगम कनेक्टिविटी के तहत राज्य के औद्योगिक विकास को नए आयाम प्रदान करेगी। उन्होंने उद्यमियों का आव्हान किया की वे अपने नए निवेश के लिए छत्तीसगढ़ को एक मजबूत विकल्प के रूप में तलाशें। प्रतिनिधि मंडल का धन्यवाद देते हुए उन्होंने श्री राजीव अग्रवाल से आग्रह किया की सरकार छत्तिसहारः एवं राजस्थान के बीच नियमित रूप से वायु सेवा शुरू करवाने का प्रयास करें ताकि राज्य में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को सुविधा हो सके एवं इससे निश्चित रूप से राज्य के उद्यमी छत्तीसगढ़ में निवेश करने हेतु प्रेरित होंगे।
श्री विक्रम बैद, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट, प्लास्टिक मैनुफक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान ने भी विशिष्टअतिथि इ रूप में बोलते हुए बताया की यदि प्लास्टिक सेक्टर के उद्यमियों को उपयुक्त आधारभूत सुविधाएं प्रदान की जाए तो निश्चित रूप से वे छत्तीसगढ़ में नए निवेश के लिए आकर्षित होंगे। कार्यक्रम में CSIDC के महाप्रबंधक श्री ओ पी बंजारे सहित अन्य पदाधिकारी, पीएचडीसीसीआई-छत्तीसगढ़ के श्री सुमित दुबे भी मौजूद रहे। पीएचडीसीसीआई -राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक श्री आर के गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।












Click it and Unblock the Notifications