कोरोना की तीसरी लहर से पहले ही बच्चों के लिए फाइजर वैक्सीन मंगाए केंद्र सरकार- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बच्चों को टीका लगाने के लिए फाइजर का टीका भारत में जल्द से जल्द मंगवाना चाहिए

नई दिल्ली, 27 मई: देश की राजधानी दिल्ली समेत देशभर में कोरोना वायरस रोधी टीके को लेकर मारा मारी है। वहीं, देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी संभावित लहर ने केंद्र सरकार के साथ दिल्ली सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बच्चों को टीका लगाने के लिए फाइजर का टीका भारत में जल्द से जल्द मंगवाना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि फाइजर वैक्सीन को लाने के लिए प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से विशेषज्ञों की राय का हवाला देते हुए कहा कि आने वाले महीनों में कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में समय रहते हमें उचित कदम उठाना चाहिए।

coronavirus

यहां पर बता दें कि दिल्ली सरकार में बतौर उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे मनीष सिसोदिया ने केंद्र को यह भी सुझाव दिया है कि अगर वह वायरस की दूसरी लहर के कारण कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में देरी करने का फैसला करती है तो वह छात्रों और शिक्षकों का टीकाकरण कर सकती है। मनीष सिसोदिया ने पिछले दिना कहा था कि अगर समय पर वैक्सीन मिल जाए तो दिल्ली सरकार 3-4 सप्ताह के भीतर सभी छात्रों को टीका लगा सकती है और ऐसा देशभर में किया जा सकता है। इसके बाद परीक्षा करवाई जा सकती है।

यहां पर बता दें कि फाइजर ने जुलाई और अक्टूबर के बीच भारत को 5 करोड़ कोरोना के टीके की खुराक देने की पेशकश की है। यह जानकारी पिछले दिनों केंद्र सरकार की ओर से साझा की गई है।

यहां पर बता दें कि देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं नहीं कराने के साथ 12वीं की परीक्षा को टालने का एलान किया है। वहीं, अब 12वीं परीक्षा कराने को लेकर तैयारी तेज हो गई है, लेकिन कई राज्य सरकार छात्रों को टीका लगाने के बाद ही परीक्षा कराने पर जो दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+