छत्तीसगढ़ में अब फिल्मों की शूटिंग करनी हुई आसान, कलेक्टर जारी करेंगे एनओसी

रायपुर। कोरोना संकट के बीच सिनेमा उद्योग के लिए एक राहत भरी ख़बर आई है। सरकार ने फिल्म की शूटिंग के लिए अब रास्ता आसान कर दिया। अब बॉलीवुड के लिए प्रदेश में शूटिंग करने के लिए एक लंबे प्रोसेस से न गुज़रकर जल्द ही काम शुरू करने का मौका दिया जाएगा। दरअसल NOC पंजीयन और नवीनीकरण के लिए सिंगल डैश बोर्ड की सुविधा शुरू कर दी गई है। NOC जारी करने के लिए कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। पिछले दिनों रायपुर में फिल्म सिटी के निर्माण पर भी सरकार ने योजना बनाई थी। अब इसमें भी तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं।

bollywood film shooting will be easy in chhattisgarh

प्रदेश के कई प्राकृतिक खूबसूरती वाले लोकेशन्स को देखते हुए यह समझा जा रहा है कि यदि यहां फिल्मों की शूटिंग में मदद की गई तो बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक भी आकर्षित होंगे जिससे प्रदेश की इकॉनमी को फ़ायदा होगा। समय सीमा में प्रमाणपत्र जारी करने के लिए इसे लोक सेवा गारंटी कानून में भी शामिल कर लिया गया है। अब आवेदन देने के 30 दिनों के भीतर कलेक्टर को प्रमाणपत्र देना होगा। संस्कृति विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार
अधिसूचना के मुताबिक फिल्म शूटिंग के लिए निःशुल्क अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ज़िले के कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। इस सेवा के सुचारू क्रियान्वयन के लिए संभागायुक्त को सक्षम अधिकारी और संचालक संस्कृति को अपीलीय अधिकारी बनाया गया है। इस सेवा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सम्मिलित करते हुए 30 दिवस की समयावधि निर्धारित की गई है।

विशेष सेल करेगा मदद
अधिकारियों ने बताया, फिल्म निर्माण के लिए अनापत्ति प्राप्त करने की आवेदन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए विभाग में एक फिल्म सेल का गठन किया गया है। इसमें फिल्म निर्माण से जुड़े परामर्श एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध होगा।

लोकेशन्स की कमी नहीं
फिल्म इंडस्ट्री को यदि कनेक्टिविटी शासन की मदद सुरक्षा और सुविधाएं मिल जाएं तो छत्तीसगढ़ में ऐेसी खूबसूरत हरी-भरी वादियों झील-झरनों की कमी नहीं है जो देश-विदेश के लोकेशन्स को टक्कर ना दे सके। बस्तर का चित्रकोट जलप्रपात जब पूरी रवानी में होता है तो विश्वप्रसिद्ध नियाग्रा फाल की याद दिला देता है। तीरथगढ़ फॉल कुटुमसर की गुफाएं दंतेवाड़ा की घाटियां ढोलकाल की पहाड़ियां और अनदेखे कई झरने ऐेसे हैं जो फिल्मों के लिए परफेक्ट लोकेशन में फिट हो सकते हैं। बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों की नजर यदि इन नजारों पर पड़ जाए और साथ ही सरकार उन्हें सुरक्षा सुविधाएं देने का वादा करे तो जल्दी ही छत्तीसगढ़ फिल्मी दुनिया का चहेता लोकेशन हो सकता है।

न्यूटन की शूटिंग तो आपको याद होगी
पिछले कुछ सालों में छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी फिल्मों की यहां लगातार शूटिंग हुई है। एक अनुमानित आंकड़ें के मुताबिक 250 फिल्मों की शूटिंग यहां के अलग-अलग लोकेशन्स पर हो चुकी है। लेकिन बॉलीवुड को प्रदेश आकर्षित नहीं कर पाया है। बॉलीवुड निर्माताओं ने पिछले सालों में महज 3-4 फिल्मों की लोकेशन्स के लिए प्रदेश को चुना। इसमें सबसे महत्वपूर्ण राजकुमार राव स्टारर न्यूटन फ़िल्म है. इसे ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था। यदि प्रदेश में फिल्म निर्माण को सहयोग की बात होती है तोइसमें कोई संदेह नहीं कि बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+