बीजेपी के नेता और प्रवक्ता मीडिया में आकर केजरीवाल को गाली देना ही जानते हैं- मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली, जून 4। राजधानी दिल्ली में वैक्सीन की कमी के बीच सियासत बदस्तूर जारी है। गुरुवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा नेताओं पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। सिसोदिया ने कहा है कि भाजपा के नेता आजकल मीडिया में आते हैं तो केवल केजरीवाल को गालियां देते हैं। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो जनता ये टकटकी लगाए बैठी थी कि संबीत पात्रा लोगों के लिए वैक्सीन लाने की बात करेंगे, लेकिन उन्होंने सिर्फ केजरीवाल को ही गाली देना शुरू कर दिया।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि लोगों को संबित पात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से बच्चों के लिए मॉडर्ना और फाइजर की वैक्सीन कब उपलब्ध होगी? लेकिन संबीत पात्रा ने जनता के हितों के मुद्दों पर बात करने के बजाए अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 मिनट तक केवल अरविंद केजरीवाल को बुरा भला कहा गालियां दी।
सिसोदिया ने पूछा कि भारत में वैक्सीन बने 8 महीने हो चुके है उसके बावजूद देश में वैक्सीन उपलब्ध क्यों नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications