शरीर और मस्तिष्क के लिए हेल्दी नुट्रिएंट्स
एक पोषक आहार शरीर और मस्तिष्क के स्वास्थ्य में कई तरह से सुधार कर सकता है। ऐसे में जानिए उन नुट्रिएंट्स के बारे में जो डायट में शामिल होने के बाद हेल्दी रख सकते हैं।

शरीर को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी नुट्रिशन्स की बहुत ज़रूरत होती है। आज के दौर में हेल्दी खाना पीना इसलिए भी और ज़्यादा ज़रूरी है क्योंकि ज़्यादातर लोगों की लाइफ स्टाइल बदल चुकी है। अगर आप अपने खान पान को लेकर गंभीर नहीं हैं या फिर उसमें लापरवाही बरतते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए आपको अपनी डायट का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आपको अच्छे नुट्रिएंट्स की भी बहुत जरूरत होती है। ये नुट्रिएंट्स आपको कई तरह से फायदा पहुंचते हैं। आपको कुछ खास विटामिंस की भी ज़रूरत होती है। आइये देखते हैं कि आपको अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए किन किन चीज़ों की ज़रूरत है। हम आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपनी डायट में शामिल करके अपने शरीर को हेल्दी रख सकते हैं।
1. कैल्शियम
बढ़ती आयु के साथ हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी आने लगती है। कैल्शियम एक बहुत ही महत्वपूर्ण नुट्रिएंट है। यह हमारी हड्डियों एवं दाँतों के लिए बेहद ज़रूरी है क्योंकि यह उन्हें मज़बूत करने में सहयता करता है। और तो और यह हमारे नाखूनों को भी मज़बूत रखने में मदद करता है। इसीलिए यह ज़रूरी है की हम शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। Calcium Tablets Price आपको मार्किट से मिल जायेंगे।
2. फोलिक एसिड
शरीर के स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिए जरूरी है कि आप उसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर रखिये। इसके लिए आपको फोलिक एसिड की सहायता लेनी चाहिए। फोलिक एसिड आपको स्ट्रॉबेरी, कीवी, ब्रोकली और ग्रेपफ्रूट में प्रचुर मात्रा में मिल सकता है। अगर आप इन फ्रूट्स का नियमित रूप से भी सेवन करेंगे तो इससे शरीर को आवश्यक फोलिक एसिड मिल सकता है।
3. विटामिन सी
विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इससे आपके शरीर की काम करने की कई तरह की क्षमताएं बेहतर होती हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहते हैं। आपको विटामिन सी नींबू, टमाटर, संतरा और पालक में मिलता है। इससे आपकी स्किन, दांत और हड्डियां स्वस्थ रहती हैं।
4. विटामिन B6
विटामिन-B6 आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी नुट्रिएंट है। अगर इसकी सही मात्रा आपके शरीर में नहीं पहुँचती तो आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। इस विटामिन को पाने के लिए आप नट्स, रेड मीट, मछली, अंडे और पालक का सेवन कर सकते हैं।
5. विटामिन B12
विटामिन B12 का सेवन रेड ब्लड सेल्स और नर्वस सिस्टम की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए बहुत ज़रूरी है। ये विटामिन आपको अंडे और चिकन में मिल सकता है। इस नुट्रिएंट का आपकी हेल्थ पर बहुत पॉज़िटिव असर पड़ता है।
6. विटामिन डी
अगर आप विटामिन डी की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए सूरज की धूप सबसे अच्छा श्रोत है। आप सुबह और शाम को सूरज से विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा दूध और अंडे की जर्दी में भी विटामिन-डी पाया जाता है। विटामिन डी आपकी हड्डियों और कैल्शियम के लिए बहुत आवश्यक है।
7. विटामिन ए
विटामिन ए आपके स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा करता है। ये विटामिन आप ब्रोकली, संतरा और दूध के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपकी इम्युनिटी क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा ये आपकी आंखों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
मस्तिष्क के लिए हेल्दी नुट्रिएंट्स
ये तो सभी जानते हैं कि मस्तिष्क शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लेकिन शरीर का यही हिस्सा सबसे जटिल भी होता है। मस्तिष्क एक ऐसा अंग है जो आपके विचार और निर्णय, यादें और भावनाएं, स्पर्श, किसी भी तरह का मूवमेंट, संतुलन और कोऑर्डिनेशन, दर्द के साथ ही तमाम तरह की संवेदनाएं, दृष्टि, सांस, हृदय की गति, तापमान नियंत्रण, भूख, नींद, ऑर्गन फंक्शन, स्पीच और लैंग्वेज फंक्शन जैसी तमाम तरह की ज़िम्मेदारियाँ बेहतर ढंग से निभाता है और आपके शरीर को हर प्रकार से नियंत्रित करने वाली हर प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।
मस्तिष्क के इन्हीं कामकाज को बहुत अच्छी तरह से करने के लिए आपको अच्छी मात्रा में नुट्रिशन की जरुरत होती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं की आपका मस्तिष्क पूरी तरह से सजग रहे तो यह आवश्यक है कि आपको स्वस्थ भोजन करना चाहिए। आएये अब हम आपको मस्तिष्क के लिए नुट्रिएंट्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
1. प्रोटीन
प्रोटीन को आपका शरीर अमीनो एसिड में बदलता है। एमिनो एसिड मस्तिष्क के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी तरह न्यूरोट्रांसमीटर आपको कसंट्रेट करने में सहायता करते हैं। ये आपके मूड, क्रेविंग और नींद आदि में सहायक होते हैं। ये मेन्टल हेल्थ के लिए सबसे ज़रूरी नुट्रिएंट्स हैं।
2. कैरोटीन
कैरोटीन एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो हृदय की बीमारियों को सीमित करता है। ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। कैरोटीन मस्तिष्क को बेहतर ढंग से काम करने में सहायक होता है। कैरोटीन के लिए आप सेब, ब्लूबेरी, लाल प्याज, मिर्च, कोको पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
3. विटामिन ई
ये एक ऐसा एंटीऑक्सिडेंट है जो मस्तिष्क के डीएचए को फ्री रेडिकल्स से बचाने में सहायक होता है। ये आपकी याददाश्त और बोलने में सहायक होता है। विटामिन ई के लिए आप बादाम, मूंगफली के अलावा ब्रोकोली, पालक, सूरजमुखी तेल और कद्दू का सेवन कर सकते हैं।
4. ओमेगा 3 फैटी एसिड
ओमेगा 3 फैटी एसिड में गुड फैट होता है। ओमेगा एसिड मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल, मूंगफली तेल, जैतून तेल, बादाम, अखरोट और पिस्ता का सेवन कर सकते हैं।
इनके अलावा आप फ्लेवोनोइड्स जो कि एंटीऑक्सिडेंट हैं के लिए आप जामुन, हरी सब्जियां, एवोकाडो, काले अंगूर, कॉफी, चॉकलेट, रेड वाइन आदि का सेवन कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो Ashwagandha Powder को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आपको शरीर और मस्तिष्क के लिए क्या क्या नुट्रिएंट्स चाहियें वो आप जान गए होंगे। इनके अलावा मस्तिष्क के लिए आइरन, मैग्नीशियम, ज़िंक, सेलेनियम और विटामिन भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आप चाहें तो मस्तिष्क के बेहतर ढंग से काम करने के लिए इनका सेवन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप कार्बोहाइड्रेट के रूप में स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ जैसे आलू, साबूदाना, चावल, साबूत आनाज, पास्ता, रोटी, मक्का आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को उर्जा मिलती है तथा यह पाचन में भी सहायक होता है। आप गुड फैट के लिए डेयरी प्रोडक्ट, मांस, बीज और नट को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अपना ख्याल रखियेगा।












Click it and Unblock the Notifications