वीडियो: जब श्री श्री रविशंकर से अटल जी ने कहा-अब तो आपकी शरण में आना है
नई दिल्ली। पूरा देश आज अपने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को अपनी तरह से याद कर रहा है, हर किसी के जेहन में अटल बिहारी की एक अलग तस्वीर बसी हुई है। किसी के लिए वो पिता तुल्य थे, तो किसी के लिए सखा, किसी के लिए बड़े भाई-गाइड थे तो किसी के लिए मार्गदर्शक। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने भी उन्हें एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में याद किया है।

श्री श्री रविशंकर ने अटल जी को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी और उनकी पहली मुलाकात का जिक्र किया है।
श्री श्री ने कहा साल 1984 में मेरी और उनकी पहली मुलाकात एयर इंडिया के प्लेन में हुई थी। वो मेरे बगल वाली सीट पर बैठे हुए थे, उस साल तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी रिकॉर्ड वोटों से जीते थे, जिस पर चुटकी लेते हुए उन्होंने मुझसे कहा था कि लगता है कि गुरूदेव हमें अब आपके आश्रम में शरण लेनी होगी। श्री श्री ने कहा कि वो एक आदर्श व्यक्ति थे, उनकी सोच और दार्शनिकता को आज के युवाओं को अपनाना चाहिए।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications