इस बार होली पर होगा चंद्रग्रहण का साया! गर्भवती महिलाओं के लिए प्रेमानंद महाराज ने दी चेतावनी...
लोगों को भक्ति और भागवत का ज्ञान देने वाले प्रेमानंद महाराज आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अकसर वह कई सामाजिक ज्ञान की भी बातें करते नजर आते हैं। बता दें कि होली का पर्व पास आ रहा है। वैसे तो लोग होली के मौके पर धूमधाम से रंग खेलते हैं, लेकिन इस बार होली के रंगों पर चंद्र ग्रहण का साया लगने जा रहा है।

जी हां, बता दें कि 3 मार्च को चंद्रग्रहण लग रहा है। ऐसे में लोग काफी कंफ्यूज हैं कि आखिर होलिका दहन कब होगा और होली कब खेली जाएगी। चूंकि चंद्र ग्रहण है इसलिए कई सारे नियम कानून बदले हुए हैं। हाल ही में प्रेमानंद महाराज ने होली और चंद्रग्रहण को लेकर एक बड़े ही गंभीर बात कही है। साथ ही में गर्भवती महिलाओं को भी सचेत रहने का आग्रह किया है।
बता दें कि इस साल का चंद्रग्रहण भारत में नजर आ रहा है। जिसके चलते प्रेमानंद महाराज ने कई सावधानियां बरतने को कहा है। प्रेमानंद महाराज का कहना है कि सूतक काल में रंग खेलना या शोर शराबा मचाना महापाप की श्रेणी में आता है। इस समय पर हमें संयम रखकर ईश्वर की भक्ति में लगना है। बहुत अधिक उल्लास नहीं करना है। चूंकि पूर्णिमा दो तारीख की है। इसलिए होलिका दहन उसी दिन होगा, लेकिन रंग 4 मार्च को खेला जाएगा।
इसी के साथ ही सभी गर्भवती महिलाएं इस दिन खासतौर पर सावधान रहें। ना तो चाकू, कैंची, सुई का इस्तेमाल करें ना ही कोई धारदार चीज छुएं। कोशिश करें कि घर में ही रहें। ग्रहण का समय शाम के 6 बजे के बाद है, लेकिन सुबह से ही सूतक काल लग जाएगा। जिस वजह से खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ग्रहण के समय सोएं ना, घर से बाहर ना निकलें और बस नामजप करें। जितना भी आप ग्रहण में नामजप करेंगे ईश्वर की भक्ति में लीन रहेंगे। तो ग्रहण का प्रभाव आप पर किसी कीमत पर नहीं पड़ेगा।
Credit: Filmibeat












Click it and Unblock the Notifications