Kerala Weather: केरल में भारी बारिश की आशंका, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया, Yellow Alert जारी

तिरुवनन्तपुरम, 11 मई। पूरे देश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, कहीं गर्मी तो कहीं बारिश ने तूफान मचाया हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि केरल में भारी बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण केरल में 14 मई तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है इसलिए विभाग ने यहां 'यलो अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी इसलिए विभाग ने मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका है।

मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया

मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया

सीएमओ की ओर से भी एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 'आईएमडी ने कहा है कि राज्य में 14 मई तक भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं। अगले 24 घंटों में 40- 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, ऐसे में मछुआरों से अपील है कि वो समुद्र में ना जाएं। राज्य में यलो अलर्ट जारी है। सभी लोग SDMA की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करें।'

केरल में भारी बारिश की आशंका

केरल में भारी बारिश की आशंका

विभाग ने कहा है कि एर्नाकुलम, त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम, कोट्टायम, थोडुपुझा, माहे, कोल्लम, पठानमथिट्टा, चेरथला, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम दक्षिण और वायनाड जिले में भारी बारिश की आशंका है, इसलिए यहां हाईअलर्ट जारी है।

1 जून को केरल पहुंचेगा मानसून

1 जून को केरल पहुंचेगा मानसून

आपको बता दें कि इस बार मानसून 1 जून को केरल में दस्तक दे सकता है। मानसून के बारे में अपडेट देते हुए भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि 'मानसून के चारों महीने पूरी तरह से वर्षा वाले रहेंगे और इस दौरान अच्छी से बहुत अच्छी बारिश देश के हर प्रदेश में देखने को मिलेगी। इस बार 98 फीसदी बारिश होने के आसार हैं।'

अगले 24 घंटों में यहां होगी बारिश

अगले 24 घंटों में यहां होगी बारिश

केरल के अलावा देश के बाकी राज्यों में भी भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक अगले तीन दिनों तक दिल्ली,-एनसीआर में एमपी, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं पहाड़ों पर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 8 जिलों में 'यलो अलर्ट' भी जारी किया हुआ है तो वहीं हिमाचल में बर्फबारी संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+