Kolkata: स्वास्थ्यकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप, अस्पतालों में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल कायम
Kolkata News: कोलकाता के अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ ही अब मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। ताजा घटनाक्रम में एक 26 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में सोते समय एक स्वास्थ्यकर्मी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है, जहाँ उसका बच्चा इलाज करा रहा था। यह घटना कथित तौर पर कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (आईसीएच) के बच्चों के वार्ड में हुई है।
शिकायत के अनुसार, अस्पताल के 26 वर्षीय वार्ड बॉय तनय पाल ने बच्चों के वार्ड में प्रवेश किया और कथित तौर पर महिला को छुआ और उसके कपड़े उतार दिए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पाल ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया।

बहरहाल, महिला की शिकायत मिलने पर कोलकाता पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और तनय पाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए पाल का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। बाद में उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें क्या बिहार में ट्रेन के इंजन से हो रही है खेती? जानिए वायरल तस्वीर का सच Fact Check
यह घटना कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक और परेशान करने वाली घटना के बाद हुई है, जहां एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। संजय रॉय नामक एक नागरिक स्वयंसेवक को अपराध के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
वही इस महीने की शुरुआत में, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद नर्स के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया था। नर्स ने दावा किया कि जब वह उसे सलाइन ड्रिप लगा रही थी, तो उसने उसे अनुचित तरीके से छुआ और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।जब यह घटना हुई, तब मरीज को तेज बुखार के कारण स्ट्रेचर पर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें केजरीवाल के इस्तीफे का हरियाणा चुनाव में क्या पड़ेगा असर? भूपेंद्र हुड्डा ने दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications