West Bengal: क्या बंगाल में BJP ने बना ली पकड़? ममता बनर्जी के लिए खतरे की घंटी है ये वोट शेयर
कोलकाता, 2 मई। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के वोट शेयर भी सामने आने लगे हैं। चुनाव नतीजों को लेकर तस्वीर थोड़ी देर में साफ हो जाएगी लेकिन रुझानों को देख बीजेपी को जरूर प्रसन्नता हो रही होगी वहीं टीएमसी के लिए यह बड़ा झटका है। अब तक सामने आए रुझानों की मानें तो बंगाल में एक बार फिर टीएमसी चीफ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वापसी कर रही हैं लेकिन बीजेपी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 के करीब सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं, बंगाल में 2001 से 2011 तक सत्ता में रहने वाली सीपीआईएम सिंगल डिजिट की सीट पर सिमट कर रह गई है।

बंगाल में राजनीतिक दलों के वोट शेयर पर नजर डालें तो बीजेपी ने सभी को चौंका दिया है। बहुमत की ओर बढ़ रही टीएमसी का रुझानों में वोट शेयर 48.46 फीसदी है लेकिन बीजेपी भी ज्यादा पीछे नहीं है। लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंगाल में 37.32 फीसदी वोट शेयर पर कब्जा किया है। वहीं कांग्रेस ने पिछली बार की तरह ही निराश करते हुए सिर्फ 2.85 वोट शेयर हासिल किया, जबकि एक समय बंगाल की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी रहने वाली सीताराम येचुरी की सीपीआईएम इस विधानसभा चुनाव में पूरी तरह धराशायी हो गई। सीपीआईएम ने सिर्फ 4.56 वोट शेयर हासिल किया।
यह भी पढ़ें: असम में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है BJP, पिछले चुनाव के मुकाबले वोट शेयर में भी इजाफा
कांग्रेस, सीपीआईएम के अधिक अन्य ने प्रदेश में 6.21 वोट शेयर प्राप्त किया। सीटों पर आए रुझानों पर नजर डालें तो बंगाल में सत्तारुढ पार्टी टीएमसी ने बहुमत हासिल करते हुए 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं बीजेपी 100 सीटों के लिए जूझती नजर आ रही है। रुझानों में सीपीआईएम और कांग्रेस को एक भी सीट मिलती नजर नहीं आ रही है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 1,113 मतदान केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है। कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने राज्य में पिछली चुनाव से कई गुना अधिक काउंटिंग सेंटर बनाए हैं,ताकी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए सके।












Click it and Unblock the Notifications