रेलवे ट्रैक पर अजीबोगरीब तरीके से करंट वायर की चपेट में आया टिकट कलेक्टर, दिल दहला देगा वीडियो
टिकट कलेक्टर की पहचान सुजान सिंह सरदार के रूप में हुई है। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि सुजान सिंह खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। स्टेशन पर घटी यह घटना कैमरे में कैद हो गई।

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर एक टिकट कलेक्टर करंट वायर की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। इस दर्दनाक घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस हादसे में टिकट कलेक्टर की जान बच गई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकट कलेक्टर की पहचान सुजान सिंह सरदार के रूप में हुई है। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि सुजान सिंह खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। स्टेशन पर घटी यह घटना कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खड़गपुर स्टेशन पर दो टीसी खड़े हैं आपस में बात कर रहे हैं। तभी प्लेटफॉर्म पर एक वायर उपर से गिरता है, जो सुजान सिंह के सिर पर लगता है।
करंट वाली वायर टच होते ही सुजान सिंह बेहोश होकर नीचे गिर जाता है और कलामुंडी खाकर सीधा ट्रैक पर जा गिरता है। गनीमत यह रही कि उस वक्त कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजर रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेहोश होकर गिरा सुजान सिंह सीधा सिर के बल ट्रैक पर गिरता है। इसके बाद अधिकारी तुरंत वहां भाग कर आते हैं और सुजान सिंह को वहां से हटाते हैं और उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।
अधिकारियों ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों ने उस व्यक्ति को बचाया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications