West Bengal: 'फैक्ट्री में कोई सुरक्षा सावधानी नहीं, श्रमिकों को हेलमेट भी..', हादसे में मौत पर बोलीं BJP MLA
West Bengal: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। 6-7 से लोग हादसे में घायल हो गए हैं। इस हादसे पर टीएमसी विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि हम प्रबंधन से बात करेंगे। यहां सुरक्षा उपाय बहुत ही कमजोर है। अगर सुरक्षा उपाय सही होता तो यह हादसा नहीं होता। इसकी जांच की जा रही है।
वहीं, इस हादसे पर बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि मुझे कल सूचना मिली कि इस फैक्ट्री में एक बड़ी घटना घटी है। जिसमें 6-7 लोग घायल हो गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रबंधन के अनुसार, व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन यह असंभव है।

बीजेपी विधायक ने कहा कि यहां के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हेलमेट भी नहीं दिया जाता है और कोई सुरक्षा सावधानी नहीं बरती जाती है। हम इसके अंत तक जाएंगे। इसके बारे में हम केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को लिखेंगे। उन्होंने कहा कि यह तो नामुमकिन है कि एक लोग को उसी फैक्ट्री में उसी जगह, उसी टाइम कैसे हार्ट अटैक आ सकता है। बाकी 6 लोग घायल हो गए।
अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि एक कर्मचारी की मौत हो गई। उसके परिवार लोग अस्पताल में हैं। श्रमिकों के लिए कोई सुरक्षा सावधानी नहीं बरती जाती है। यहां तक कि उसे हेलमेट तक नहीं दिया जाता है। जब मैं इस फैक्ट्री में आई तो यहां टीएमसी के विधायक हरेराम का बेटा जोर से चिल्ला रहा है।
उन्होंने कहा कि टीएमसी विधायक का बेटा क्या यहां सेंटिंग करने आया था। हादसे के पीड़ित और फैक्ट्री मालिक के साथ मिलकर सेटिंग कर रहे थे। हम इसकी तह तक जाएंगे।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में ट्रक और ट्रेन के बीच जोरदार भिड़ंत, हादसे से इलाके में मची अफरातफरी












Click it and Unblock the Notifications