बंगाल में भाजपा का बड़ा एक्शन, अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री पद से हटाया, जेपी नड्डा ने किया पदमुक्त
West Bengal Leader Anupam Hazra: पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और राष्ट्रीय मंत्री अनुपम हजारा की पार्टी से छुट्टी हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनको पार्टी के राष्ट्रीय पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है, जब जेपी नड्डा और अमित शाह बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने पश्चिम बंगाल बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने पूर्व सांसद अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

नड्डा ने किया पदमुक्त
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अपने पत्र के जरिए इसकी जानकारी दी है। पत्र में लिखा है, 'भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री पद से मुक्त किया जाता है। यह सूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।'
दरअसल, अनुपम हाजरा पिछले कुछ वक्त से बंगाल में पार्टी के कामकाज की आलोचना कर रहे थे, जिसके मद्देनजर उनपर पार्टी आलाकमान ने कार्रवाई की है। बता दें कि वो लगातार विवादित बयान दे रहे थे, जिससे राज्य में भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
CBI-ED को लेकर दिया था बयान
हाल ही सितंबर में उन्होंने एक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था। अनुपम हाजरा ने कहा था कि CBI और ED के समन से डरने वाले 'भ्रष्ट' टीएमसी नेताओं को बीजेपी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क करना चाहिए।
हालांकि इसके बाद बंगाल भाजपा यूनिट ने उनकी टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया था। जिसके बाद हाजरा ने अपनी सफाई में दावा किया कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से समझा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications