बंगाल फर्जी प्रमाण पत्र केस: CBI जांच पर आपस में भिड़े कलकत्ता HC के जज, बीच-बचाव करने उतरा SC

कलकत्ता हाई कोर्ट जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय (Calcutta High Court Justice Abhijit Gangopadhyay) ने जस्टिस सौमेन सेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जस्टिस सौमेन ने राज्य में कुछ राजनीतिक दल के लिए स्पष्ट रूप से काम किया। साथ ही बंगाल में एक राजनीतिक नेता के पक्ष में दूसरे जस्टिस को डराया-धमकाया।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय द्वारा साथी जस्टिस सौमेन सेन के खिलाफ लगाए गए 'कदाचार' के आरोपों पर खुद संज्ञान लिया। मामले पर सुनवाई 27 जनवरी (शनिवार) को होगी। क्या है मामला?

Calcutta high court

दरसअल, 24 जनवरी को कलकत्ता हाई कोर्ट में दायर एक याचिका में पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी होने पर चिंता जताई गई। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि कई व्यक्तियों ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए ये फर्जी प्रमाणपत्र हासिल किए थे। मामला बुधवार सुबह जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के समक्ष लाया गया।

इसके जवाब में जज ने न सिर्फ पश्चिम बंगाल पुलिस और बंगाल सरकार की आलोचना की। साथ ही जस्टिस गंगोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल में सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में एमबीबीएस उम्मीदवारों के प्रवेश में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच का आदेश जारी कर दिया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली बंगाल सरकार ने जस्टिस सेन की खंडपीठ का रुख किया, जिसने एकल पीठ के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया।

बाद में, जस्टिस गंगोपाध्याय ने निर्देश दिया कि खंडपीठ के आदेश के बावजूद सीबीआई द्वारा जांच जारी रहेगी। जस्टिस गंगोपाध्याय ने हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को इस आदेश की एक प्रति भारत के चीफ जस्टिस और कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को तुरंत भेजने का निर्देश दिया।

जस्टिस ने की जस्टिस सेन की आलोचना
जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा कि जस्टिस सेन स्पष्ट रूप से इस राज्य में कुछ राजनीतिक दल के लिए काम कर रहे हैं और इसलिए, यदि माननीय सुप्रीम कोर्ट ऐसा सोचता है, तो राज्य से जुड़े मामलों में पारित आदेशों को फिर से देखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जस्टिस सेन ने आज जो किया है, वह इस राज्य में सत्ता में कुछ राजनीतिक दल को बचाने के लिए अपने व्यक्तिगत हित को आगे बढ़ाने के लिए है। इसलिए, उनके कार्य स्पष्ट रूप से कदाचार के समान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+