West Bengal Result: टॉलीगंज के रुझानों में बीजेपी को बड़ा झटका, बाबुल सुप्रियो भारी मतों से पीछे
कोलकाता, 2 मई। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों का आज ऐलान किया जाएगा। बंगाल में कुछ आठ चरणों में हुए मतदान के बाद रविवार को वोटों की गिनती की जा रही है। सुबह 8 बजे शुरू हुई काउंटिंग के अब शुरुआती रुझान आने लगे हैं, बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर देखी जा सकती है। पश्चिम बंगाल की हॉट सीटों में से एक टॉलीगंज विधानसभा सीट पर भी दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। रुझानों में इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को बड़ा झटका लगा है। वह 4 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।

बता दें कि टॉलीगंज में बाबुल सुप्रियों को सीधी टक्कर टीएमसी के उम्मीदवार अरुप विश्वास से मिल रही है। चुनाव आयोग के रुझानो में अरुप 8673 वोटों से लीड कर रहे है। बता दें के बंगाल के चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है जब बीजेपी इतने बड़े आंकड़ों के साथ टीएमसी को टक्कर दे रही है लेकिन चर्चित विधानसभा सीट टॉलीग्राम में बीजेपी के प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो रुझानों में कमाल करते नहीं दिख रहे है। अब तक बाबुल के खाते में 4161 सीटें आई हैं। हालांकि यह सिर्फ रुझान हैं, सीट पर नतीजों की तस्वीर दोपहर बाद साफ होगी।

यह भी पढ़ें: मतदान-मतगणना से पहले प्रयागराज के इस गांव में चुना गया प्रधान, जानें पूरा मामला
DMK ने कैसे बनाई बढ़त
अबतक की मतगणना के मुताबिक विपक्षी गठबंधन की अगुवाई करने वाली डीएमके ने सत्ताधारी एआईएडीएमके गठबंधन पर अच्छी बढ़त बना ली है। डीएमके की यह बढ़त वोट शेयर के मामले में भी दिख रही है,जो कि आगे चलकर निर्णायक साबित होने वाला है। चुनाव आयोग के करीब 11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक डीएमके को एआईएडीएम से करीब 2 फीसदी ज्यादा वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। डीएमके को करीब 37 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं, जबकि पूर्व सीएम जे जयललिता की एआईएडीएमके को करीब 35 फीसदी वोट प्राप्त हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications