बंगाल में असदुद्दीन ओवैसी के सारे सपने हुए चकनाचूर , चारों खाने चित्त हुई AIMIM, उम्मीदवारों की जमानत जब्त
कोलकाता,2 मई: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की वापसी हो रही है। बंगाल में ममता दीदी को मुस्लिम वोटरों का भी जबरदस्त प्यार मिला है। वहीं बिहार में पांच सीटें जीतने के बाद गदगद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पश्चिम बंगाल में जीत के सपने संजोए हुए थे लेकिन इस चुनाव परिणाम के बाद ओवैसी के सपने चकनाचूर हो गए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता की राह तलाशने वाले असदुद्दीन ओवैसी को बंगाल के मुस्लिम वोटरों ने सिरे से नकार दिया।

आवैसी के उम्मीदवारों की जमानत हुई जब्त
ओवैसी ने इस चुनाव में अपनी पार्टी से 7 उम्मीदवार उतारे थे और सातों की जमानत जब्त हो गई! ओवैसी ने जिन सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे उनमें इतहार सीट पर मोफाककर इस्लाम, जलंगी सीट पर अलसोकत जामन, सागरदिघी सीट पर नूरे महबूब आलम, भरतपुर सीट पर सज्जाद हुसैन, मालतीपुर सीट पर मौलाना मोतिहर रहमान, रतुआ सीट पर सईदुर रहमान और आंसनसोल नार्थ सीट पर दानिश अजीज को चुनावी मैदान में उतारा था।
बंगाल में ओवैसी की सारी गणित हुई फेल
ओवैसी बिहार की तर्ज पर बंगाल में मुसलमान वोटरों पर ध्यान केंद्रित किया लेकिन वो बंगाल के वोटरों को रिझा पाने में कामयाब नहीं हुए। मुस्लिम वोटरों का वोट पाने के लिए ओवैसी ने सातों सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे लेकिन मुसलमानों के मसीहा ओवैसी की यहां बंगाल में सारी गणित फेल हो गई। ओवैसी ने जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा उनको एक हजार तक वोट नहीं मिले।
जानें ओवैसी की पार्टी को कितने मिले वोट
- इतहार सीट पर 52 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं, जहां ओवैसी के कैंडिडेट मोफाककर इस्लाम को एक हजार भी वोट नहीं मिला।
- सागरदिघी सीट जहां 65 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं वहां AIMIM के नूरे महबूब आलम को पांच सौ वोट भी नहीं नसीब हुए।
- मलतीपुर सीट पर 37 प्रतिशत मुस्लिम वोटर जहां ओवैसी के कैडिडेट मौलाना मेतिहर रहमान की भी जमानत जब्त हो गई।
- जालंगी सीट पर 73 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं लेकिन ओवैसी की पार्टी उम्मीदवार शौकत जामन भी हार गए।
- रहुता सीट पर लगभग 41 प्रतिशत मुस्लिम वोटर है यहां एआईएमआईएम के प्रत्याशी सईदुर रहमान को पांच सौ वोट नहीं मिल सका।
- आसनसोल नार्थ सीट जहां 20 प्रतिशत मुस्लिम वोटर है वहां एआईएमआईएम उम्मीदवार दानिश रजा की भी जमानत जब्त हो गई।
- भरतपुर में 58 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता वहां पर भी एआईएमआईएम के प्रत्याशी सज्जाद हुसैन भी हार गए हैं।एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बात निकली सच, कहा था असम छोड़ कहीं नहीं खिलेगा कमल












Click it and Unblock the Notifications