ममता बनर्जी बोलीं- चुनाव आयोग में तुरंत बड़े सुधार किए जाना बहुत जरूरी

कोलकाता, 8 मई: पश्चिम बंगाल में आज नई विधानसभा का पहला सत्र बुलाया गया है। विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भाजपा और चुनाव आयोग पर कई तरह के सवाल उठाए हैं। ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में इलेक्शन कमीशन के रोल को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस संस्था को बचाना है तो इसमें तुरंत ही बड़े सुधार किए जाएं, ऐसा नहीं होता है तो लोगों को विश्वास चुनाव आयोग से उठ जाएगा।

West Bengal CM Mamata Banerjee says Election Commission needs immediate reforms

Recommended Video

    West Bengal: केंद्र पर बरसीं CM Mamata Banerjee, बीते 6 महीने में कोई काम नहीं किया | वनइंडिया हिंदी

    विधानसभा में ममता बनर्जी ने कहा, चुनाव में युवा पीढ़ी ने हमें वोट दिया है। यह हमारे लिए एक नई सुबह है। टीएमसी को जबरदस्त तरीके से बहुमत देकर लोगों ने सत्ता में वापस चुना है। यह ऐतिहासिक है। इसकी वजह बंगाल की जनता और महिलाएं थीं। बनर्जी ने कहा, बंगाल एक मजबूत रीढ़ का सूबा है और यह कभी नहीं झुकता है। यहां केंद्र और भाजपा ने साजिश की, सभी केंद्रीय मंत्री यहां उतरे। मुझे नहीं पता कि उन्होंने विमानों और होटलों पर कितने करोड़ रुपये खर्च किए। यहां पानी की तरह बीजेपी ने पैसा बहाया।

    टीएमसी प्रमुख ने कहा कि बंगाल के साथ इतना भेदभाव भाजपा क्यों कर रही है ये समझ से परे है। शपथग्रहण के 24 घंटे के भीतर उन्होंने एक केंद्रीय टीम यहां भेज दी, कहा कि यहां हिंसा हो रही है। दरअसल भाजपा नतीजों को नहीं पचा पा रही है, जनता के जनादेश को मानने के लिए वो तैयार नहीं हैं। मैंने कभी हिंसा का कभी समर्थन नहीं किया है, हमने सभी कदम उठाए हैं। भाजपा के लोग फर्जी खबरें और फर्जी वीडियो हिंसा को लेकर फैला रहे हैं।

    कोरोना वैक्सीन पर बात करते हुए ममता बनरजी ने कहा कि केंद्र के लिए सभी को फ्री वैक्सीन देना कोई बहुत बड़ा काम नहीं है। केंद्र सरकार के लिए 30,000 करोड़ रुपये कुछ भी नहीं है। पूरे देश में एक वैक्सीन कार्यक्रम होना चाहिए लेकिन वो इस महामारी को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+