West Bengal: हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त बिगड़ा CM ममता बनर्जी का बैलेंस, हुईं चोटिल
West Bengal: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का शनिवार को दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त संतुलन बिगड़ गया। घटना में ममता बनर्जी चोटिंल हो गईं। हेलीकॉप्टर के सामने रखी मोबाइल सीढ़ियों पर चलने के बाद, बनर्जी उसके अंदर सीट लेने ही वाले थी, तभी यह घटना घटी।
हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री के चढ़ने का इंतजार कर रहा था, ताकि वह उड़ान भर सके। कथित तौर पर, बनर्जी को मामूली चोट लगी और उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनकी सहायता की। बाद में, टीएमसी सुप्रीमो ने आसनसोल की अपनी निर्धारित यात्रा जारी रखी।

मार्च में खौफनाक पीढ़ा से गुजर चुकी हैं ममता
इससे पहले मार्च में, टीएमसी सुप्रीमो अपने कालीघाट स्थित आवास पर गिर गई थीं, जिससे उनके माथे और नाक पर गंभीर चोटें आई थीं। बनर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि जून 2023 में, ममता बनर्जी को पैर में चोट लगी थी, जब उनके हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास सेवोके एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उनके बाएं घुटने और बाएं कूल्हे के जोड़ में लिगामेंट घाव हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications