West Bengal Bypoll Result: बंगाल में बीजेपी के साथ फिर खेला! TMC ने चारों सीटों पर किया क्लीन स्वीप
पश्चिम बंगाल में रिक्त हुई विधानसभा की चारों सीटों पर एक बार फिर टीएमसी ने बीजेपी को पीछे ढकेल दिया। पश्चिम बंगाल की जिन चार सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से तीन (मानिकतला, रानाघाट दक्षिण और बगदाह) दक्षिण बंगाल में हैं। वर्ष 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने राणाघाट दक्षिण, बगदाह और रायगंज से जीत हासिल की थी, जबकि TMC ने मानिकतला सीट पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस फरवरी 2022 में पूर्व राज्य मंत्री साधन पांडे के निधन के बाद यह खाली हो गई। वहीं इस बार टीएमसी मानिकतला सीट सुरक्षित करने के साथ टीएमसी ने सभी चार सीटें जीत लीं हैं।
मतदान के सभी दस चरणों के पूरा होने के बाद, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्ण कल्याणी ने रायगंज विधानसभा सीट पर 85,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष 50,000 से अधिक मतों से हरा दिया। रायगंज के अलावा बगदा में टीएमसी कैंडिडेट सुप्ती पांडे ने 30 हजार से अधिक मतों से हराया।

बागदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की मधुपूर्णा ठाकुर ने जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के बिनय कुमार विस्वास को 74251 वोटों से शिकस्त दी। मानिकतला से भी टीएमसी उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। राणाघाट दक्षिण सीट से टीएमसी के मुकुट मणि अधिकारी विजयी रहे। उन्होंने बीजेपी के मनोज कुमार विस्वास को 39048 वोटों से हराया। जबकि टीएमसी कैंडिडेट कृष्णा कल्याणी ने रायगंज विधानसभा सीट जीत ली है। उन्होंने बीजेपी के मानस कुमार घोष को 50077 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस के मोहित सेन गुप्ता 23116 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications