WB By Poll Result: दीदी ने फिर नहीं खिलने दिया कमल, बंगाल में एकतरफा जीत!

West Bengal By Election 2024 Result: पश्चिम बंगाल की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। यहां एक बार फिर ममता बनर्जी का 'जादू' काम आया और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक बार फिर कमल नहीं खिलने दिया। बंगाल की छह सीटों पर टीएमसी एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रही है।

ईवीएम के मतों की गिनती अभी जारी है और सभी छह विधानसभा सीटों पर टीएमसी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ उनमें नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर, तालडांगरा, सीताई (एससी) और मदारीहाट (एसटी) शामिल हैं।

Mamata Banerjee

सीताई सीट पर 13 राउंड की गिनती हुई, जिसमें टीएमसी की संगीता रॉय ने जीत दर्ज कराई है। उन्होंने बीजेपी के दीपक कुमार रे को 130636 से हराया है। संगीता रॉय को 165984 इतने वोट मिले है। जबकि, बीजेपी के दीपक कुमार रे को 35348 वोट मिले।

मदारीहाट सीट पर 10 राउंड की गिनती हुई, जिसमें टीएमसी के जयप्रकाश टोप्पो ने बीजेपी के राहुल लोहार को 28168 वोटों से हरा दिया। जयप्रकाश टोप्पो को 79186 वोट मिले है। तो वहीं, बीजेपी के राहुल लोहार 51018 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

नैहाटी सीट पर 10 राउंड की गिनती हुई, जिसमें टीएमसी के सनत डे ने जीत दर्ज कराई है। सनत डे ने बीजेपी के उम्मीदवार रूपक मित्रा 49277 से हराया। टीएमसी उम्मीदवार सनत डे को 78772 वोट मिली है। तो वहीं, रूपक मित्रा 29495 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

हरोआ सीट पर 14 राउंड की गिनती हुई, जिसमें टीएमसी के एसके रबीउल इस्लाम ने अपने आईएसएफ के उम्मीदवार पियारुल इस्लाम 131388 से हरा दिया। एसके रबीउल इस्लाम को 157072 वोट मिले है। वहीं, पियारुल इस्लाम को 25684 वोट मिले।

मेदिनीपुर सीट पर 18 राउंड की गिनती हुईं, जिसमें टीएमसी के सुजॉय हाजरा ने जीत दर्ज कराई है। सुजॉय हाजरा ने बीजेपी के उम्मीदवार सुभाजीत रॉय (बंटी) को 33996 वोटों से हरा दिया। सुजॉय हाजरा को 115104 वोट मिले। तो वहीं, सुभाजीत रॉय को 81108 मत प्राप्त हुए।

तालडांगरा सीट पर 12 राउंड की गिनती हुईं, जिसमें टीएमसी के प्रत्याशी फाल्गुनी सिंहबाबू ने बीजेपी की अनन्या रॉय चक्रवर्ती को 34082 से हरा दिया। फाल्गुनी सिंहबाबू को 98926 वोट मिले। तो वहीं, बीजेपी की अनन्या रॉय चक्रवर्ती 64844 मत प्राप्त हुए।

बता दें, टीएमसी उत्तर 24 परगना के नैहाटी निर्वाचन क्षेत्र और बांकुरा के तालडांगरा निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रही है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक अपनी वेबसाइट पर कोई रुझान जारी नहीं किया है। इनमें से पांच सीटें दक्षिण बंगाल में टीएमसी के गढ़ में हैं, जबकि मदारीहाट राज्य के उत्तरी हिस्से में भगवा गढ़ बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+