West Bengal: बंगाल में 11 साल की बच्ची की हत्या, रेप की आशंका, विरोध प्रदर्शन शुरू
West Bengal Murder Case: पश्चिम बंगाल महिलाओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामले में दक्षिण 24 परगना जिले में कोचिंग क्लास के लिए घर से निकली एक बच्ची का कथित तौर पर अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद जहां सियासत तेज हो गई है, वहीं आगबबूला जनसमुदाय ने हिंसा की घटना को अंजाम दिया है।
कोलकाता डॉक्टर रेप केस का गुस्सा नही थमा था कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मिली जानकारी के मुताबिक एक घटनाक्रम में प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करके आग लगा दी है।

दरअसल यह गुस्सा कुलतली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कृपाखली इलाके में 11 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद भड़का है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की कल शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना की एक कोचिंग क्लास के लिए निकली थी। बच्ची जब कोचिंग से अपनी पढ़ाई पूरी करके घर वापस नहीं लौटी, तो परेशान परिवार ने थाने में बीती रात गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने जब छानबीन शुरू की,तो आज सुबह शनिवार को मासूम का शव ग्रामीणों को नदी के किनारे से लड़की का शव मिला, उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे।
यह भी पढ़ें ' BJP शिवाजी के विचार नहीं मानती,कुछ दिन में ही गिर गई थी मूर्ति ',कोल्हापुर में राहुल गांधी का आक्रमण
बहरहाल इस मामले में भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। भाजपा नेता ने सोशल मीडिया मंच उन् एक्स पर पोस्ट करके कहा कि पश्चिम बंगाल में एक और चौंकाने वाली घटना में, कुलतली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कृपाखाली इलाके में एक 11 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया है। उसके साथ रेप किया गया और फिर हत्या कर दी गई है। बंगाल में महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए ममता बनर्जी को जाना होगा।
वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। इधर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग का शव बरामद होने के बाद इलाके के क्रोधित लोगों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शिकायत नहीं दर्ज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने को आग के हवाले कर दिया है।लड़की के पिता ने अपने एक बयान में कहा है कि जब उनकी बेटी कोचिंग क्लास के बाद घर नहीं पहुंची, तो वह नजदीक के पुलिस स्टेशन में गए थे। वहीं पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई थी। अपहरण और हत्या के आरोप में 19 साल के मुस्तकिन सरदार को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें Dantewada Encounter: कांधे पर नक्सलियों के शव ढोकर पैदल चले, लाल आतंक से लड़कर जंगलों से बाहर आए हमारे जवान












Click it and Unblock the Notifications