' BJP शिवाजी के विचार नहीं मानती,कुछ दिन में ही गिर गई थी मूर्ति ',कोल्हापुर में राहुल गांधी का आक्रमण

Rahul Gandhi In Kolhapur: एक तरफ हरियाणा में मतदान चल रहा है, तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मी उफान पर है। शनिवार को कोल्हापुर में एक कार्यकम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) पर जमकर हमला बोला।

कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण करने के बाद कहा कि कांग्रेस पार्टी आज उसे विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है, जिसके खिलाफ शिवाजी महाराज ने लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने( भाजपा) शिवाजी महाराज की एक मूर्ति बनाई और कुछ दिनों के बाद मूर्ति टूट कर गिर गई, उन्होंने आदिवासी राष्ट्रपति को राम मंदिर और संसद के उद्घाटन में शामिल नहीं होने दिया। राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं यह विचारधारा की लड़ाई है।

maharashtra news jpg

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा शिवाजी महाराज के विचारों को नहीं मानती है। वह 24 घंटा विचारधारा के खिलाफ काम करती हैं। जबकि कांग्रेस की लड़ाई संविधान बचाने की है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब हम शिवाजी की मूर्ति का उद्घाटन कर रहे हैं, तब यह वचन भी लेना चाहिए कि शिवाजी महाराज की तरह जीवन जिए, वह जिन बातों के लिए लड़े, हमें भी उसके लिए लड़ना चाहिए। शिवाजी महाराज ने जीवन भर अन्याय के विरुद्ध, न्याय का युद्ध लड़े। सत्य के मार्ग पर चलने की बात सिखाई। हम भी उनके के रास्ते पर चलकर लोगों के 'न्याय के हक' की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का संदेश था कि देश सब का है। सभी को साथ लेकर चलना है,किसी के साथ अन्याय नहीं करना है। उन्होंने साथ में जोड़ा कि शिवाजी महाराज की सोच से ही संविधान बना है, क्योंकि इसमें हर वह बात है, जिसके लिए वह संपूर्ण जिंदगी लड़े। ज्ञात हो कि राहुल आज कोल्हापुर में संविधान सम्मान सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें Naxal Encounter: 31 नक्सलियों के शव बरामद,सर्चिंग जारी, गृहमंत्री विजय शर्मा, पूर्व CM रमन सिंह क्या बोले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+