पश्चिम बंगाल: 19 दिसंबर को होंगे कोलकाता नगर निगम के चुनाव, अधिसूचना जारी

कोलकाता, 25 नवंबर: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थानीय चुनावों की बिगुल बज चुका है। 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम के चुनाव होंगे, जिसकी जानकारी पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने एक अधिसूचना जारी करते हुए दी है। आधिसूचना में बताया गया है कि इलेक्शन 19 दिसंबर को होंगे और चुनाव प्रक्रिया 22 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

Kolkata Municipal Corporation

राज्य चुनाव आयुक्त सौरव दास ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि कोलकाता नगर निगम चुनाव 19 दिसंबर को होने हैं। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर है।

साथ ही नामांकि के बाद नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर है, वोटिंग 19 दिसंबर को होगी। वहीं 21 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। 22 दिसंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कोलकाता नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आज से आचार संहिता लागू हो गई है। बता दें क चुनाव के लिए 40,48,352 लोग मतदान के पात्र हैं।

याद रहे कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी और बीजेपी के लिए यह चुनाव काफी अहम है। बता दें कि टीएमसी ने विधानसभा चुनावों के दौरान कोलकाता की 16 विधानसभा सीटों पर बंपर जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+