संदेशखाली में महिला प्रदर्शनकारियों ने टीएमसी नेता के घर की तोड़फोड़, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Sandeshkhali Villagers Protest: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सोमवार, 26 फरवरी को हिंसा के एक नए दौर में, महिला प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने तृणमूल कांग्रेस नेता शंकर सरदार के घर में तोड़फोड़ की। महिलाओं ने झाड़ू और लाठी-डंडे लेकर प्रदर्शन करते हुए टीएमसी नेता के घर को निशाना बनाया।

स्थिति को संभालने के लिए भारी सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है। उत्तर 24 परगना के संदेशखाली के पोलपारा गांव में ग्रामीणों ने टीएमसी नेता शंकर सरदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनकी पत्नी ने स्थानीय महिलाओं पर बर्बरता का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी इलाके में मौजूद हैं।

Sandeshkhali Villagers Protest

शंकर सरदार की पत्नी का कहना है, "महिलाएं हमारे घर में जबरदस्ती घुस गईं और तोड़फोड़ की। मेरे पति टीएमसी में हैं इसलिए महिलाएं उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। विपक्ष उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा है। वह (शंकर सरदार) घर पर नहीं हैं।"

एक स्थानीय महिला ने कहा, "हम एक एनजीओ में काम करते थे। हमारे लिए सामान एक ट्रक में आता था। अजीत मैती और शंकर ने हमारा सामान और दुकान लूट ली। उन्होंने हमें काम नहीं करने दिया। हम आदिवासी हैं, उन्होंने हमारी जमीन, जंगल और पानी छीन लिए।"

बशीरहाट एसपी एच.एम. रहमान ने कहा, "आज यहां कुछ महिलाओं ने शंकर सरदार नामक व्यक्ति के घर पर आक्रमण किया है, मैं संदेशखाली के लोगों से अनुरोध करता हूं कि संविधान को अपने हाथ में न लें, आप अगर संविधान को अपने हाथ में लेंगे तो हमें कठोर कार्रवाई करनी पड़ेगी। हमने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है... हमें कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर कोई यह बोल रहा है कि पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही तो यह बिल्कुल गलत है।"

इस बीच, पश्चिम बंगाल पुलिस ने शाजहान शेख के भाई शेख सिराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिस पर संदेशखली में कई महिलाओं द्वारा "यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने" का आरोप है। स्थानीय लोगों द्वारा संदेशखाली पुलिस स्टेशन में सिराज के खिलाफ जमीन हड़पने की शिकायत दर्ज कराने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

प्रदर्शनकारियों को शांत करने के राज्य सरकार के प्रयासों के बावजूद उत्तर 24 परगना जिले के गांव में उबाल जारी है। आरोपी शाजहान शेख का अबतक पता नहीं चल सका है, वो भी भी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+