West Bengal: TMC कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर किया हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
तृणमूल कांग्रेस के समर्थित गुंडों ने उस समय हमला किया जब वह कूचबिहार के दिनहाटा इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे।

TMC workers hit Union Minister Nishith Pramanik convoy: पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय गृह एवं युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उस समय हमला किया जब वह कूचबिहार के दिनहाटा इलाके में पार्टी वर्कर्स से मिलने जा रहे थे।
Recommended Video

केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि उनके काफिले पर तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों ने हमला किया है। टीएमसी के लोगों ने कूचबिहार जाते समय रास्ते में ही हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC कार्यकर्ताओं ने निशीथ प्रमाणिक के काफिले को रोककर उन्हें काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि मंत्री बीच में सड़क पर खड़े हैं और उनके आसपास नारेबाजी की जा रही है।
पुलिस भी मौके पर मौजूद है, और भीड़ को तितर-बितर करने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं, हमले के बाद केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि यहां लोकतंत्र ध्वस्त हो गया है। यहां नेता-मंत्री सुरक्षित नहीं हैं। प्रशासन अनदेखी कर रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो पत्थरबाजी कर रहे हैं पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है।
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने भाजपा में लगाई सेंध, पंचायत चुनाव से पहले अलीपुरद्वार बीजेपी विधायक टीएमसी में हुए शामिल












Click it and Unblock the Notifications