बंगाल: महुआ का पीएम पर तंज- 'हमने 15 लाख के लिए 7 साल किया इंतजार, थोड़ा आप भी करें'

कोलकाता, 29 मई: पूरा बंगाल कोरोना महामारी के साथ ही यास तूफान से बुरी तरह प्रभावित है, लेकिन वहां पर राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तूफान का जायजा लेने बंगाल और ओडिशा के दौरे पर गए। ओडिशा में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बंगाल में जबरदस्त सियासी ड्रामा हुआ। पहले सीएम ममता बनर्जी ने बैठक के लिए प्रधानमंत्री और राज्यपाल को आधे घंटे इंतजार करवाया, फिर आधी-अधूरी जानकारी देकर वो बैठक से चली गईं। जिसके बाद से सीएम बीजेपी नेताओं के निशाने पर हैं। ऐसे में अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पलटवार किया है।

Recommended Video

    Mamata Vs Modi: PM Modi के 30 मिनट इंतजार पर Mahua Moitra ने कसा तंज, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    tmc

    महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर लिखा कि कथित 30 मिनट के इंतजार के लिए बीजेपी वाले इतना हंगामा कर रहे हैं। उनको पता होना चाहिए कि 15 लाख के लिए 7 साल से भारतीय इंतजार कर रहे। जब नोटबंदी हुई तो एटीएम की कतारों में घंटों इंतजार हुआ था। अब कोरोना महामारी के दौर पर टीकों के लिए महीनों का इंतजार हो रहा है।

    बैठक छोड़ने पर क्या बोलीं ममता?
    बैठक छोड़ने पर ममता बनर्जी ने कहा- मैंने पीएम से बोला कि आप यहां मुझसे मिलने के लिए आए थे। आप मुझसे मिलना चाहते थे इसलिए मैं आई। मेरे मुख्य सचिव और मैं, हम यह रिपोर्ट आपको सौंप रहे हैं। मुझे अपने कार्यक्रम के तहत अब दीघा जाना है, इसलिए मैं आपसे विदा ले रही हूं।

    tmc

    शाह ने साधा निशाना
    घटना के बाद शुक्रवार शाम गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि ममता बनर्जी का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण है। यास से प्रभावित लोगों की मदद करना इस वक्त की मांग है, लेकिन बड़े दुख की बात है कि दीदी ने अहंकार को जनकल्याण से ऊपर रखा है। उनका तुच्छ व्यवहार ऐसा ही दर्शाता है। वहीं राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल का घटनाक्रम स्तब्ध करने वाला है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं, संस्था हैं। दोनों जन सेवा का संकल्प और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेकर दायित्व ग्रहण करते हैं। आपदा काल में बंगाल की जनता को सहायता देने के भाव से आए हुए प्रधानमंत्री के साथ इस प्रकार का व्यवहार पीड़ादायक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+