तीन साल में बीजेपी को भारत से बाहर करना मेरा लक्ष्य: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी
कोलकाता, 23 सितंबर। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 'अगले तीन साल में बीजेपी को भारत से बाहर करना मेरा लक्ष्य है। भाजपा की हर सीट पर जाकर उन्हें गद्दी से उतारेंगे। उनकी ईडी, सीबीआई क्या करेगी? कुछ नहीं।' अभिषेक ने यह बयान उस समय दिया जब मुर्शिदाबाद की दो सीटों पर आगामी उपचुनाव के लिए बीजेपी और टीएमसी में घमासान जारी है।

टीएमसी की चीफ और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी भी उपचुनाव लड़ रही हैं, उनके प्रचार की कमान भतीजे अभिषेक बनर्जी ने संभाला है। बता दें कि मुर्शिदाबाद की दो सीटों समसेरगंज और जंगीपुर में 30 सितंबर को उपचुनाव होंगे। इस सीटों पर आठ चरणों के विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की मौत के कारण मतदान रद्द कर दिया गया था। चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कहा, भाजपा का विकास केवल नाम बदलने तक ही सीमित है। अगर वे मुर्शिदाबाद में जीत जाते, तो वे इसका नाम बदलकर मोदी शाहबाद कर देंगे।'
यह भी पढ़ें: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को दिल्ली HC से नहीं मिली राहत, ED के समक्ष होना होगा पेश
उन्होंने आगे कहा, 'यह (मुर्शिदाबाद) वह जिला है जिसने भारत को प्रणब मुखर्जी जैसा महान व्यक्ति दिया है। अभिषेक बनर्जी ने कहा, "मुर्शिदाबाद कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने मुझसे कहा कि वह बीजेपी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं और उन्हें पता है कि अधीर (चौधरी) बीजेपी के साथ हैं। मैं उपचुनाव कराने के लिए ईसीआई को धन्यवाद देता हूं। 2021 के चुनावों में मालदा और मुर्शिदाबाद ने हमें बहुत कुछ दिया है।' वोट के लिए प्रचार करते हुए जनता से पूछा कि हमने वादा किया था कि हम बोहिरागोहोतो (बाहरी लोगों) के सामने नहीं झुकेंगे। क्या आप चाहते हैं कि ममता झुकें?' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'क्या कांग्रेस को जमीन पर देखा जा सकता है? क्या उनके सांसद दिखाई दे रहे हैं? कांग्रेस बीजेपी को हराएगी? नही, कांग्रेस बीजेपी से हार रही है और हम बीजेपी को हरा रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications