ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान, यूपी में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी TMC

कोलकाता, फरवरी 02। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान कर दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी टीएमसी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। हालांकि ममता बनर्जी ने यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी के विधानसभा चुनाव में टीएमसी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का समर्थन करेंगी।

Mamata Banerjee

8 फरवरी को अखिलेश यादव के लिए प्रचार करने पहुंचेंगी ममता

आपको बता दें कि बुधवार को कोलकाता में पार्टी के एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी को टीएमसी के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुन लिया गया। इसी कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने यूपी में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। कार्यक्रम में ममता ने कहा, "उत्तर प्रदेश में मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रही हूं, लेकिन मैं 8 फरवरी को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन करने जा रही हूं। हम (टीएमसी) 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे।"

ममता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ये आग्रह किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू करें। ममता ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में बंगाल की सभी 42 सीटों पर हमें जीत सुनिश्चित करनी है। इसको लेकर अभी से काम करना है। ममता बनर्जी ने कहा कि हम गोवा और त्रिपुरा में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ममता ने कहा कि गोवा में हमने अपनी ईकाई बनाई है और त्रिपुरा में भी हमारा वोट प्रतिशत 20 फीसदी से अधिक है।

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि हमें अगले दो सालों में बंगाल को मजबूत बनाना है ताकि हमें 2024 के लोकसभा चुनावों में सभी 42 सीटें मिलें। हमें 2024 में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की दिशा में ही काम करना है। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं अपनी पहली कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में करूंगी। इस दौरान ममता ने सभी क्षेत्रीय दलों से भी ये आह्वान किया कि वो एकसाथ होकर लड़ने की तैयारी करें ताकि बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+