Tarakeswar Seat Result: तारकेश्वर सीट से भाजपा के स्वपनदास गुप्ता पीछे, राज्यसभा छोड़ लड़े चुनाव
Tarakeswar Seat Result: तारकेश्वर सीट से भाजपा के स्वपनदास गुप्ता पीछे, राज्यसभा छोड़ लड़े चुनाव
तारकेश्वर सीट विधानसभा चुनाव नतीजा 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के नतीजे आज आने वाले हैं। पश्चिम बंगाल की तारकेश्वर सीट से भाजपा के स्वपनदास गुप्ता 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। तारकेश्वर सीट से सत्ताधारी टीएमसी के उम्मीदवार रामेंदु सिंहाराय आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सुबह लगभग 11.45 मिनट पर रामेंदु सिंहाराय 19731 वोट पाकर आगे चल रहे हैं तो वहीं बीजेपी के स्वपनदास गुप्ता को 13624 वोट मिले हैं। यहां 54.65 प्रतिशत वोटों की गिनती हो चुकी है। तारकेश्वर विधानसभा सीट हूगली जिले में पड़ता है।

बता दें कि स्वपन दासगुप्ता बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं। स्वपन दासगुप्ता राज्यसभा के मनोनीत सदस्य थे। बंगाल चुनाव में लड़ने के लिए उन्होंने नामांकन से पहले राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। स्वपन दासगुप्ता को अप्रैल 2016 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया था।

पश्चिम बंगाल की 292 सीटों पर काउंटिंग 8 बजे से शुरू हुई है। बंगाल विधानसभा चुनाव में कुल 2,116 प्रत्याशियों के किस्मत दांव पर है। विधानसभा चुनाव में 202 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और 77 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। (रुझान 12.50 मिनट के)
भाजपा के उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी अभी भी नंदीग्राम सीट पर आगे चल रहे हैं। यहां से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी कई हजार वोटों से पीछे चल रह हैं।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव-2021 आठ चरणों में चुनाव कराए गए थे। 27 मार्च 2021 से शुरू हुआ पश्चिम बंगाल चुनाव 29 अप्रैल को खत्म हुआ है। 29 अप्रैल को आखिरी चरण के चुनाव हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications