Lok Sabha election: क्या बंगाल में अकेले लड़ने से होगा ममता को नुकसान? सर्वे में भाजपा को मिली इतनी सीटें
आगामी लोकसभा चुनावों से पहले इंडिया टुडे ग्रुप ने सी वोटर के साथ प्री पोल सर्वे किया है। इस सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पश्चिम बंगाल में 15 से अधिक सीटें जीतकर अपने प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद लगाए हुए है।
वहीं सर्वे में तृणमूल कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों में फिर से 22 सीटों पर बढ़त बरकरार रख सकती है। वहीं कांग्रेस को राज्य में नुकसान होता दिख रहा है। कांग्रेस के खाते में एक सीट आने का अनुमान है।

इंडिया टुडे ग्रुप ने सी वोटर सर्वे के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 22 सीटें मिलने का अनुमान है। पार्टी 2019 की तरह सभी 22 सीटों को बरकरार रख सकती है। वहीं बीजेपी के खाते में 19 सीटें आने की उम्मीद है। बीजेपी के खाते में एक सीट का इजाफा हो सकती है। 2019 में बीजेपी को 18 सीटों पर जीत मिली थी।
वहीं कांग्रेस पार्टी को बंगाल में नुकसान होता दिख रहा है। कांग्रेस को राज्य में एक सीट पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को 2019 में 2 सीटों पर जीत मिली थी।
अगर वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 40 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का अनुमान है, जो 2019 के समान है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 53 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद है, जिसमें 2019 के मुकाबले चार प्रतिशत की गिरावट हुई है।
इससे पहले Times Now-Matrize Survey में श्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी प्रदेश की 42 लोकसभा सीटों में से 26 सीट पर जीत हासिल कर सकती है। जबकि, बीजेपी के खाते में 15 सीट जीत सकती है। वहीं, इंडिया गठबंधन के खाते में 1 सीट आ सकती है। वहीं, अन्य के पास कोई सीट आती नहीं दिख रही है।
2019 के लोकसभा चुनाव में भी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। भाजपा ने 18 सीटें हासिल की थीं, जबकि तृणमूल 22 सीटों के साथ शीर्ष पर कायम रही थी।
बता दें कि इंडिया गठबंधन में शामिल टीएमसी ने बंगाल में अकेले लड़ने का ऐलान किया था। सीटों को लेकर कांग्रेस और टीएमसी के बीच बात नहीं बन पाई थी। जिसके बाद ममता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications