राहत: पश्चिम बंगाल के पहले ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज को अस्पताल से मिली छुट्टी
कोलकाता, 17 दिसंबर: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीज की हालत में सुधार हुआ है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गुरुवार को उसको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यूएई से लौटे 7 सात साल के लड़के को ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया था। जिसके बाद बुधवार को उसको अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां 24 घंटे से कुछ ज्यादा समय के इलाज के बाद उसको छुट्टी मिल गई।

Recommended Video
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सात साल का बच्चा जो कि पश्चिम बंगाल का ओमिक्रॉन से संक्रमित पहला मरीज है, उसको गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं उसके परिवार के सदस्यों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। परीक्षण करने के बाद गुरुवार को मालदा जिले के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोलकाता एयरपोर्ट से मालदा जिले के कालियाचक स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां आए इस लड़के, उसकी बहन और माता-पिता को मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सात साल का बच्चा और उसके संपर्क में आने वाले सभी लोग गुरुवार को निगेटिव पाए गए। जिसके बाद मरीज, उसकी बहन, माता-पिता और दादी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें अब एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
अबु धाबी से लौटा था
मुर्शिदाबाद निवासी सात साल का ये बच्चा 10 दिसंबर को अबू धाबी से हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचा था। बच्चे का आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव आया। जीनोम सीक्वेंसिंग में उसका ओमिइक्रॉन संक्रमित होना भी सामने आया। रिपोर्ट आने के साथ बच्चे क स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि भारत समेत दुनियाभर के लिए ओमिक्रॉन वेरिएंट चिंता का सबब बना हुआ है। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन हैं। मंगलवार को ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से पहली मौत की पुष्टि भी हो गई है। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को काफी संक्रामक और खतरनाक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार इसको लेकर चिंता जाहिर कर रहा है और इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न माना है।












Click it and Unblock the Notifications