रुजीरा बनर्जी कोरोना का बहाना बना पूछताछ में नहीं आई लेकिन पार्लर और हिल स्टेशन गईं: ED

रुजीरा बनर्जी कोरोना का बहाना बना पूछताछ में नहीं आई लेकिन पार्लर और हिल स्टेशन गईं: ED

कोलकाता, 18 सितंबर: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी कोयला तस्करी मामले में पूछताछ के लिए 31 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुई थी। ईडी के सूत्रों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी ने 31 अगस्त को नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने से बचने के लिए कथित तौर पर "जानबूझकर" झूठ बोला और कोरोना का बहाना बनाकर पूछताछ में नहीं आई।

Recommended Video

    Delhi की Patiala House Court का TMC MP अभिषेक बनर्जी की Wife को समन, जानिए मामला | वनइंडिया हिंदी
    Rujira Banerjee

    सूत्रों के मुताबिक 31 अगस्त से 3-4 दिन पहले रुजीरा बनर्जी ने दिल्ली की यात्रा की थी। ईडी की ऑफिस जाने से रुजीरा ने ये कहते हुए मना कर दिया था, ''कोरोना महामारी के बीच शारीरिक रूप से अकेले नई दिल्ली की यात्रा करना मेरे और मेरे बच्चों के लिए गंभीर और जोखिम भरा हो सकता है।''

    'ब्यूटी पार्लर गईं, हिल स्टेशन घूमा लेकिन पूछताछ में नहीं आईं'

    सूत्रों के मुताबिक, रुजीरा बनर्जी ने में एयर इंडिया की फ्लाइट से कोलकाता से दिल्ली की यात्रा की थी और लौटने से पहले वह 28 अगस्त तक दिल्ली शहर में ही थीं। जांचकर्ताओं ने यह भी कहा है कि दिल्ली में रूजीरा बनर्जी कथित तौर पर ब्यूटी पार्लर भी गईं थी और दिल्ली के आसपास के कुछ हिल स्टेशन भी घूमने गई थीं।

    कोरोना महामारी का रुजीरा बनर्जी ने बनाया बहाना

    ईडी के एक सूत्रों ने कहा, रुजीरा बनर्जी को पूछताछ के बारे में 2 हफ्ते पहले ही बता दिया गया था। सूत्रों ने कहा कि वह पूछताछ की तारीख की अवधि के आसपास दिल्ली गई थीं। दिल्ली में वह ब्यूटी पार्लर और पर्यटन स्थलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर गई। लेकिन पूछताछ से ठीक तीन दिन पहले, वह वापस कोलकाता चली गई और बाद में कोरोना महामारी का बहाना बना दिया। इसका मतलब है कि उसने कोरोा महामारी को बहाने के रूप में इस्तेमाल किया और जानबूझकर पूछताछ से बचने के लिए झूठ बोला।''

    ईडी ने इन सबूतों के आधार पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया, जिसने अब रूजीरा बनर्जी को 30 सितंबर को पेश होने के लिए तलब किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+