RG Kar Case: 'संजय अगर दोषी है तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए', कोर्ट के फैसले के बाद बोली बहन

RG Kar Case:सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में संजय रॉय को दोषी ठहराए जाने के कुछ वक्त एक अधेड़ उम्र की महिला का बयान सामने आया, जिसे कि संजय की बड़ी बहन कहा जा रहा है, ने कहा कि 'वो और उसकी फैमिली किसी भी फैसले को चुनौती नहीं देने जा रही है।'

मीडिया के कैमरे से खुद को छिपाती हुई उस महिला ने कहा कि 'उसके और उसके परिवार को प्लीज अकेला छोड़ दें, हम लोग सियालदह कोर्ट भी नहीं गए थे, जहां उसके भाई को सजा सुनाई गई है। उसने कहा कि उसका और उसके भाई का कोई संबंध नहीं है।'

RG Kar Case

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि 'उनका भाई वाकई दोषी है, तो उसने कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं जानती हैं, अगर उसने घृणित काम किया है तो बेशक उसे सजा मिलनी चाहिए क्योंकि ये अपराध माफी के लायक नहीं है।'

लेकिन 2007 में मेरी शादी के बाद से मेरा अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं है, जबकि मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं है, उसका भाई बचपन में किसी भी सामान्य लड़के की तरह ही रहता था, जैसे-जैसे वह बड़ा हुआ, उसने शराब पीना शुरू कर दिया, लेकिन इसके अलावा मैंने खुद कभी संजय के किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई मामला नहीं सुना लेकिन मैं लंबे वक्त से परिवार के साथ नहीं ससुराल में हूं इसलिए इस बारे में कुछ नहीं बोल सकती हूं, हमें अकेला छोड़ दें।'

तो वहीं रॉय की मां ने भी मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। कृपया मुझे अकेला छोड़ दें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+