Aaj Ka Mausam: मुंबई में बारिश का रौद्र रूप जारी, 19 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने की ये अपील

Aaj Ka Mausam: 25 जून 2026 को भी देश के कई राज्यों पर इंद्र देवता मेहरबान रहने वाले हैं, महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश ने पहले दिन ही कहर बरसाया और मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है, आज भी सुबह से मुंबई में बरसात हो रही है, आईएमडी ने यहां के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया हुआ है तो वहीं ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग में रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम का अपडेट जरूर चेक करें।

इसके अलावा मौसम विभाग ने गुरुवार को 19 राज्यों में आंधी -पानी की आशंका को व्यक्त किया है, ये राज्य हैं- दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिल नाडु और केरल।

Aaj Ka Mausam

कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों (NCR) में 25 जून 2026 को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं लेकिन यहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है, जिससे भीषण लू से राहत मिलेगी। 26 और 27 जून को गरज-चमक के साथ बारिश का एक नया स्पेल शुरू होगा, जो 29 जून तक रुक-रुक कर चलता रहेगा।

उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट

यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा और पीलीभीत समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है, जहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

बिहार में वज्रपात की चेतावनी

वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर, गया, गोपालगंज और भागलपुर जैसे जिलों में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर संभागों में मौसम विभाग ने आंधी और तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया है। वहीं जयपुर, जोधपुर और अलवर में येलो अलर्ट लागू किया गया है। दूसरी ओर, गुजरात में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सूरत के रास्ते आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में आंधी-बिजली के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम

उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, चमोली, और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। ऐसी स्थिति में पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन और चट्टानें खिसकने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

मनाली, सोलन, मंडी और कुल्लू में बारिश नहीं होने के बावजूद तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मनाली का अधिकतम तापमान आज रिकॉर्ड 16 डिग्री तक रह सकता है।

इन राज्यों में भी होगी बरसात

पश्चिम बंगाल और असम के मैदानी और पहाड़ी जिलों में भी चक्रवाती हवाओं का गहरा असर देखने को मिल सकता है। बीरभूम, दुर्गापुर समेत असम के गुवाहाटी और कोकराझार में भारी बारिश का अलर्ट है।

यह पढ़ें:Punjab Weather: अमृतसर में कब होगी बारिश? मानसून को लेकर IMD का अलर्ट, पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम
यह पढ़ें:Punjab Weather: अमृतसर में कब होगी बारिश? मानसून को लेकर IMD का अलर्ट, पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम
यह पढ़ें: Bengaluru Weather: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का IMD अलर्ट
यह पढ़ें: Bengaluru Weather: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का IMD अलर्ट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+