Nussrat Jahan: 'शादी, लिवइनपार्टनर, फिर दिया बच्चे को जन्म', क्या फिर से होने जा रहा है नुसरत का तलाक?
Nussrat Jahan Divorce Rumours Hindi: बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी लीडर नुसरत जहां एक बार फिर से अपनी पर्सनल कारणों की वजह से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि उनके और उनके पति यशदास गुप्ता के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है और दोनों का रिश्ता तलाक की दहलीज पर आ खड़ा हुआ है।
जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर इस वक्त फिर से नुसरत के पुराने रिश्ते, प्यार और शादी की बातें होने लग गई हैं, हालांकि इन खबरों पर नुसरत जहां की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार लोग यही जानना चाह रहे हैं कि उनके और यश के बीच क्या चल रहा है?

ABP Bangla की रिपोर्ट के अनुसार, नुसरत और यश का रिश्ता ठीक नहीं है, दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं, यशदास ने नुसरत को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, हालांकि नुसरत अभी भी उन्हें फॉलो कर रही हैं लेकिन दोनों के अलगाव की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है।
यश-नुसरत के बीच आ गया पुराना प्यार!
दोनों हाल ही में अलग-अलग वेकेशन पर भी गए थे। नुसरत अपनी फैमिली संग जहां दार्जिलिंग में देखी गई, वहीं दूसरी ओर यश अपने दोस्तों संग कहीं और छुट्टियां मनाने गए थे, जिसको उन्होंने मीडिया से छिपाने की भी कोशिश की। यही नहीं यश-नुसरत ने हाल ही में एक इवेंट में साथ में कैटवॉक के लिए भी मना कर दिया था। जिसकी वजह से ही कहा जा रहा है कि दोनों के बीच में कुछ ठीक नहीं है।
'जो वश में नहीं है..', नुसरत की पोस्ट वायरल (Nussrat Jahan)
इसी बीच नुसरत ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा लिखा, जिसे पढ़ने के बाद लोगों को लगा कि बंगाल की ये खूबसूरत अभिनेत्री मन से काफी दुखी है और लोग इसे यश से अलग होने से जोड़ रहे हैं। दरअसल नुसरत ने लिखा कि - 'जो आपके वश में नहीं है उसके सामने समर्पण कर देना चाहिए।इससे शांति और आजादी मिलती है।'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यश इन दिनों अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पूनम के साथ वक्त बिता रहे हैं जो कि नुसरत और यश के झगड़े की वजह है।

नुसरत ने की थी कारोबारी निखिल जैन से शादी (Nussrat Jahan)
फिलहाल नुसरत और यश को लेकर कयासों का दौर जारी है। आपको बता दें कि नुसरत जहां ने साल 2019 में बंगाल के कारोबारी निखिल जैन से शादी की थी। ये शादी तुर्की में हुई थी और इस शादी के काफी चर्चे हुए थे। इस शादी के बाद कोलकाता में नुसरत और निखिल ने एक ग्रैंड फंक्शन दिया था, जिसमें सीएम ममता बनर्जी ने भी शिरकत की थी। नुसरत जब संसद पहुंची थीं तो कुछ कट्टरपंथियों ने सिंदूर और मंगलसूत्र को लेकर इनकी काफी अलोचना की थी और इनके खिलाफ फतवा जारी किया था।
निखिल के साथ शादी कानूनी नहीं थी: नुसरत जहां
लेकिन नुसरत ने हर किसी को उस वक्त मुंहतोड़ जवाब दिया था और निखिल को अपना सबकुछ बताया था लेकिन साल 2021 के मध्य में दोनों के टकराव की खबरें सामने आने लग गईं और इन दोनों के बीच एंट्री हुई बंगाली एक्टर यशदास की, जिनके साथ ये उस वक्त हर इवेंट, पार्टी में दिखने लगी थी।

यश के बच्चे की मां बनने वाली है नुसरत: निखिल जैन
निखिल ने कहा था कि 'नुसरत से उन्हें धोखा दिया है, वो यश के बच्चे की मां बनने वाली है। हालांकि नुसरत के मुताबिक उनकी शादी तुर्की में हुई थी, जो भारत के कानून के मुताबिक लीगल नहीं थी, हमारा लिवइन रिलेशन था, शादी हुई नहीं तो तलाक कैसे होगा?'

'फरवरी 2020 में यशदास से शादी कर ली थी'
और इसके बाद नुसरत ने 26 अगस्त, 2021 को बेटे ईशान को जन्म दिया, उन्होंने बेटे के बर्थसार्टिफिकेट को सार्वजनिक किया, जिस पर बेटे के पिता के नाम की जगह यशदास लिखा था। इसके बाद नुसरत ने कहा कि उन्होंने फरवरी 2020 में यशदास से शादी कर ली थी। फिलहाल एक बार फिर से उनका रिश्ता मुश्किलों में दिख रहा है, देखते हैं नुसरत इस बारे में क्या जवाब देती हैं?












Click it and Unblock the Notifications