Nabanna Abhijan: कोलकाता में सड़कों पर 6 हजार पुलिस कर्मी, ऊपर कई ड्रोन, छात्रों के विरोध पर कड़ा पहरा

कोलकाता लेडी डॉक्टर मामले में छात्रों को मार्च 'नबन्ना अभिजन' को प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बंगाल की राजधानी में 6000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके अलावा 19 पॉइंट पर बैरिकेड लगाए गए हैं। महत्वपूर्ण जगहों पर 5 एल्युमीनियम बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।

Nabanna Abhijan in Kolkata

बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के लेडी डॉक्टर- रेप मर्डर केस को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। 'नबन्ना अभिजन रैली' पश्चिम बंग छात्र समाज और अन्य संगठनों द्वारा बुलाई गई है, जिसका उद्देश्य कोलकाता में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हाल ही में हुए बलात्कार और हत्या का विरोध करना है।

पश्चिम बंग छात्र समाज एक अपंजीकृत छात्र समूह है, जबकि संग्रामी जौथा मंच राज्य सरकार के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है जो अपने महंगाई भत्ते (डीए) को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर करने की वकालत कर रहे हैं।

कोलकाता में छात्रों के बढ़ते विरोध के बीच नबन्ना अभियान को लेकर बंगाल पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

कोलकाता में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
छात्रों के विरोध को देखते हुए कोलकाता में कई मार्गों में परिवर्तन किया गया है। कोलकाता पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, एनएच 16 पर जाने के लिए निबरा से निबेदिता सेतु की ओर डायवर्जन किया गया है। हावड़ा जाने वाले वाहनों को निबेदिता सेतु से होकर पास किया जा रहा है।

इन मार्गों पर आवागन पर रोक
निबरा और दूसरे हुगली ब्रिज के बीच कोना एक्सप्रेसवे, आलमपुर और लक्ष्मी नारायणतला मोड़ के बीच अंदुल रोड, मल्लिक फाटक और बेताईताला के बीच जीटी रोड, मंदिरतला और दूसरे हुगली ब्रिज के बीच, काजीपारा और दूसरे हुगली ब्रिज, फोरशोर के बी, काजीपारा से रामकृष्णपुर चौराहा तक कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है।

इसके अलावा हावड़ा रेलवे स्टेशन से ग्रैंड फोरशोर रोड, एच.एम बोस रोड/आरबी सेतु/एचआईटी ब्रिज से हावड़ा ब्रिज कोलकाता की ओर, एचआईटी ब्रिज से आरबी सेतु और एमबी रोड से एनएस रोड-मल्लिक फाटक तक भी आवागन प्रतिबंधित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+